
करवड़ से विनोद शर्मा
इसमें निर्धारित गणवेश में वाद्य यंत्रों की धुन पर नगर मे स्वयंसेवक चले, संचलन खेल मेदान से होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मेदान मे समाप्त हुआ मार्ग में माताओ बहनो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम स्थल पर शंभूलाल पाटीदार प्रतिष्ठित समाजसेवी
वक्ता- संदीप भायल खंड कार्यवाहक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता ने कहा की हम सौभाग्यशाली हे की हमारा जन्म भारतभूमि पर हुआ हे ! जहां देवता भी जन्म लेने के लिए तरसते हे। चार हिन्दू एक दिशा में तब चलते है ! की जब पांचवा उनके कंधे पर होता हे , लेकिन यह कठिन लगने वाला कार्य प. पु. डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने करके दिखाया हे ! वे जन्मजात देश भक्त थे ! घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होते हुए भी डॉ की पढ़ाई की और देश के अच्छे 80 डॉ में से एक वे थे उन्होंने घर की आर्थिक स्थिति को न देखकर कोई चिकत्सालय नहीं खोला उन्होंने मानव चिकित्सा को छोड़ कर हिन्दू समाज की चिकित्सा की और हिन्दू समाज को संगठित किया ! संगठित समाज ही सभी समस्याओ का समाधान कर सकता हे ! संघ व्यक्ति को देश, धर्म के लिए जीना सिखाता हे इसीलिए हम सभी को संघ की शाखा मे नियमित जाना चाहिए! मुख्य वक्ता ने कहा की व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़ कर राष्ट्र के लिए कार्य कर भारतमाता को परमवैभव पर स्थापित करना हे। इस पथ संचलन में पुलिस चौकी द्वारा सेवाएं दी इसमें पुलिस चौकी उप निरीक्षक गोवर्धन मकवाना ,विजेंद्र यादव, राधेश्याम, मंसूरी सर, राजेश गहलोत आदि पुलिस जवान इस पथ संचलन में साथ रहे