अक्षय चौहान,खवासा
भारतीय जनता पार्टी मंडल खवासा कि कार्यसमिति कि बैठक स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय खवासा पर रखी गई उक्त बैठक में सर्वप्रथम दीनदयालजी उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं माँ भारती के चित्र के सामने द्वीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
बैठक में मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिलामहामंत्री श्यामा ताहेड द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।उक्त बैठक में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष थांदला राजेंद्र भगत,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैतान लौहार, प्रकाश त्रिवेदी, झमक रावत,मादलदा सरपंच बहादुर भूरिया, भामल पूर्व उपसरपंच केशवसिंह सोलंकी, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री भारत खैर, लालाराम पंवार एवं भाजपा मंडल महामंत्री कमल सिंह चावडा सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
