Homeझाबुआआन बान और शान से लहराया तिरंगा

आन बान और शान से लहराया तिरंगा

 

 

 

नगर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन पर किया, पंचायत भवन पर सरपंच महोदया फून्दी बाई मेड़ा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

भाजपा कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया
भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी ने ध्वजारोहण किया साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थाओं की छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय तिरंगे को सम्मान दिया गया इसके पश्चात सभी शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं अपने अपने स्कूल पर पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।
नगर में उप तहसील कार्यालय पर नायब तहसीलदार सुश्री अंसारी मैडम , पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी रामसिंह चौहान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ सुरेश कटारा , जिला सहकारी बैंक पर सिंग साहब, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पर जेई मोहनिया , आदिम जाति सेवा सहकारीता संस्था पर मनोहर लाल वर्मा , बालक हाई स्कूल , कन्या हाई स्कूल, प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल आदर्श हाई स्कूल , आदि कई प्राइवेट स्कूलों पर ध्वजारोहण किया गया साथ ही प्रसादी वितरण की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!