Homeझाबुआराजेश कासवा को जिला कोषाध्यक्ष और केशव सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष भारतीय...

राजेश कासवा को जिला कोषाध्यक्ष और केशव सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष भारतीय पत्रकार संघ का बनाया

पियुष राठौड

पत्रकारो के हितों में कार्य करने वाले  राष्ट्रीय संघठन भारतीय पत्रकार संघ (Aij)  में जिलाध्यक्ष  हरीश राठौर  ने  एआयजे के प्रदेश अध्य्क्ष   किशोर कुमार दगधि ओर  राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की सहमति ओर अनुशंषा तथा संघठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयो की सहमति के उपरांत  जिला कोषाध्यक्ष के पद पर झकनावद क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार ,सांसद प्रतिनिधी जनपद पंचायत राजेश कासवा  को ओर जिला उपाध्यक्ष के पद पर केशवसिह ठाकुर कुंदनपुर को मनोनित किया गया।

राजनीति के साथ सक्रिय कलंमकार

उल्लेखनीय है कि राजेश कासवा राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी जादुई कलम से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे है। श्री राजेश कासवा पिछले 03 वर्षो से भारतिय पत्रकार संघ के जिला कोषाध्यक्ष का बखूबी दायित्व निभाते रहे है। इनकीं संघटन के प्रति सक्रियता के चलते ही कासवा को जिलाध्यक्ष हरीश राठौर ने  पुनः जिला कोषाध्यक्ष का दूसरी बार दायित्व सोपते हुए नियुक्ति पत्र दिया। वही केशवसिह ठाकुर  भी  एआयजे में पिछले 03 वर्षो से  राणापुर तहसील के युवा इकाई अध्य्क्ष  के पद पर संघठन को मजबूत कर रहे थे जिन्हें  अब जिला उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्नति  दी गयी है।

हुआ स्वागत

शुक्रवार को    जिलाध्यक्ष हरीश राठौर ने श्री कासवा को  नियुक्ति पत्र सोपा । कासवा  ओर ठाकुर के मनोनयन  पर पत्रकारों, मित्रो, व  संघटन के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

पूरे जिले में  सदस्यता अभियान

इस सम्बंध में कोषाध्यक्ष राजेश कासवा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय पत्रकार संघ की पूरे जिले में नवीन कार्यकारिणी की प्रक्रिया की जा रही है।  जल्द ही पूरे जिले में सदस्य्ता अभियान भी चलाया जाएगा । वही इस मनोनयन के लिये जिलाध्यक्ष हरीश राठौर, प्रदेश अध्य्क्ष किशोर दग्धी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन सहित सभी वरिष्ठ पत्रकारों और संघटन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!