Homeझाबुआजिला पत्रकार संघ का महासम्मेलन 20 जनवरी को पारा में,सैकड़ों पत्रकार होंगे...

जिला पत्रकार संघ का महासम्मेलन 20 जनवरी को पारा में,सैकड़ों पत्रकार होंगे शामिल

झाबुआ / झाबुआ जिले की पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय श्री यशवंत घोड़ावत की नवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पत्रकार संघ झाबुआ की इकाई पत्रकार संघ पारा द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं पत्रकारों के महासम्मेलन का आयोजन पारा में 20 जनवरी को किया जाएगा । जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी , आयोजन समिति के डॉ अनिल श्रीवास्तव , शैलेंद्र राठौर ने बताया कि आयोजन में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश शर्मा , एयूजे महिला प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती आभा निगम , साहित्यकार घनश्यामसिंह भाटी , झाबुआ जिला कलेक्टर श्रीमती रजनीसिंह , पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन व सहायक आयुक्त गणेश भाबर अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे । जिला पत्रकार संघ के महासचिव अक्षय भट्ट व संरक्षक मनोज चतुर्वेदी , हरिशंकर पंवार , ठाकुर निर्भयसिंह , संजय भटेवरा ने बताया कि आयोजन में स्वर्गीय श्री घोड़ावत जी को श्रद्धांजलि देने के साथ वर्तमान दौर की पत्रकारिता की दिशा पर विमर्श होगा । इसके साथ ही सर्वकालिक संघर्षशील पत्रकारिता सम्मान जो मरणोपरांत आजीवन पत्रकारिता करने वाले पत्रकार के परिजनों को दिया जाएगा । इसके साथ ही आजीवन प्रखर पर पत्रकारिता व उदयमान पत्रकारिता पुरस्कार भी होगा । क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने के साथ कोविड -19 के दौर में पत्रकारिता करते हुए दिवंगत हुए साथियों का स्मरण किया जाएगा । कार्यक्रम 20 जनवरी शुक्रवार को प्रात 10.30 बजे से शासकीय बालक विद्यालय राजगढ़ रोड पारा में आयोजित होगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!