Homeअलीराजपुरमुख्यमंत्री जी,अलीराजपुर जिले से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को हटाइए :- दिलीप सिंह...

मुख्यमंत्री जी,अलीराजपुर जिले से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को हटाइए :- दिलीप सिंह भूरिया

 

 

अलीराजपुर

विगत एक सप्ताह से जिले में हो गए गेंहू विक्रय घोटाले की निष्पक्ष जांच तभी संभव है जब जिले के जिला कलेक्टर महोदय राघवेंद्र सिंह को अलीराजपुर जिले से मुख्यमंत्री महोदय हटा दे क्योंकि जिला कलेक्टर अलीराजपुर में जिला मुख्यालय में बैठे ही इसलिए की गेंहू घोटाले के असली अपराधियों को बचाया जा सके जिले की भाजपा शासित राज्य सरकार में उनके पूर्व विधायक के माधोसिंह डावर की पुत्री मोनिका डावर और परिवार का वेयर हाउस और पूर्व भाजपा के पूर्व अलीराजपुर के जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल के भाई नितेश अग्रवाल ठेकेदार जिनकी पिछले 20से 22सालो से जिले की सोसाइटी का अनाज वितरण का ठेका है और भाजपा के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर और उनके कई चुनाव में नितेश अग्रवाल को चुनावी सभाओं और चुनावी खर्चे में रुपए पानी की तरह जिले में उड़ाते या खर्च करते देखा है पूर्व विधायक मधोसिंग डावर के और नितेश अग्रवाल दोनो ही कई कारोबार में साथी या यू कहे माधोसिंह डावर के खजाने का कहा इस्तेमाल और कहा व्यापार व्यवसाई किया जाए उनकी पूरी योजना नितेश अग्रवाल ही बनाते आए है ।तभी तो जोबट का ठेकेदार जोबट से 30 किलोमीटर दूर अपने लिए एक वेयर हाउस को किराए लेकर अनाज का वितरण क्यों करेगा जोबट में वेयर हाउस की कमी थोड़े ही है वहा भी तो गेंहू चावल का वेयर हाउस पहले से ही मौजूद है फिर ठेकेदार नितेश अग्रवाल को बेहडवा वेयर हाउस किराए पर लेने की आवश्यकता क्यों पड़ी ।क्योंकि यह वेयर हाउस आजाद नगर भाभरा मुख्यालय से काफी दूर सुदूर गांव में स्थित है जहा से गेंहू की कालाबाजारी आसानी से की जा सकती है वेयर हाउस के आधे किलोमीटर की दूरी तक कोई भी मकान नही है सोसाइटी के नाम से लाया गया गेंहू प्राइवेट गाड़ियों में भर कर कई वर्षो तक वेयर हाउस से बेचने ले जाया गया होगा इसकी सूचना कोई भी नही देता ।और कोई भी व्यक्ति पूर्व विधायक होने के नाते इनके वेयर हाउस की ओर ताका झांकी भी नही कर सकता इसके लिए इस वेयर हाउस का प्रयोग तो सिर्फ कालाबाजारी के लिए ही किया जाता रहा है आज जब पोल खुल गई तो सत्यवादी हरिश्चंद्र जैसे मीडिया के सामने आकर खुद को बेकसूर बताने का जो कष्ठ किया नितेश उसमे आपके घड़ियाली आसू और आपकी मगरमच्छ जेसी सच्चाई के पीछे जनता आपके झूट को समझ चुकी है । बीते एक सप्ताह से चल रहे कथित बोलने वाले घोटाले को बोलने वाले को भी जनता देख रही है सबके सामने अनाज का ट्रक पुलिस ने अलीराजपुर तहसीलदार के साथ पकड़ा जिला कलेक्टर ने छह लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई फिर भी कुछ मीडिया कर्मी कथित घोटाला लक्ष्मी की पूजा खुद की कराने के कारण बोल रहे है उसका जनता बुरा नही मानती जिसकी जेसी नियत उसका वैसा काम जनता की भूख मिटाने के लिए आया अनाज कालाबाजारी हो रहा है उसके अपराधियों को जेल पहुंचाने की खबरे लगाने के बजाय अपराधियों के घर जाकर उनकी खबरे बनाने से अच्छा है आप जेसे लोग अपनी पत्रकारिता छोड़ ही दे तो अच्छा है ।।जिले में हुवे गेंहू घोटाले में जिला कलेक्टर को हटाया जाना बहुत जरूरी है क्योंकि जिला कलेक्टर माननीय राघवेंद्र सिंह जी शुरू से ही ठेकेदार और वेयर हाउस के मालिक को बचाने में जुटे है कई जन प्रतिनिधियों ने और संगठनों और मीडिया के लोगो ने लिख कर बोला की असली चोर वेयर हाउस का मालिक और उसका परिवार और ठेकेदार खुद है परंतु जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह जी की आंख नही खुली और नही उनके कानों से जु रेंगी ।अब माननीय मुख्य मंत्री सेआशा है की वह जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह जी को जिला कलेक्टर के पद से हटाकर अन्य जिला कलेक्टर को भेज कर इसकी निष्पक्ष जांच कराए जिससे गेंहू घोटाले और कालाबाजारी में सामिल सभी अधिकारी ठेकेदार राजनेता और व्यापारियों की पहचान कर जिले के इस घोटाले के मास्टर को पकड़कर उनको सजा दी जा सके और जिले में कितने वर्षों से गेंहू की कालाबाजारी हो रही है उसकी भी जानकारी और व्यक्तियों की पहचान हो सके ताकि जनता के चोर जनता के मंच पर आने से पहले लाख बार सोचे ।और जिन्होंने जिले की गरीब जनता के मुंह का निवाला छीन कर बेचा और अपनी तिजोरी लक्ष्मी से भरी है ।।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!