Homeझाबुआएसपी साहब नामचिन गुंडा तत्व चला रहे है जुआ सटटा..!

एसपी साहब नामचिन गुंडा तत्व चला रहे है जुआ सटटा..!

 

@वॉइस   ऑफ   झाबुआ

 

झाबुआ नगर सहीत जिले भर में सटटे का कारोबार जोरों पर चल रहा है लेकिन पुलिस ये दावा कर रही है कि झाबुआ में सटोरियों का नामों निशान तक नही है… तो फिर ये सटोरिये कहा से आए… ऐसे दावों से लगता है कि कहीं न कहीं इन सटोरियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है… जयस संगठन के पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष विजय डामोर से सटटे और जुए के कारोबार को लेकर आवेदन सौंपा जिसमें स्पष्ठ रूप से लिखा है कि ये सटोरिये आदिवासियों को बर्बाद कर रहे है… उक्त आवेदन में कई सटोरियों के नाम भी है जो झाबुआ के है लेकिन झाबुआ थाना प्रभारी न जाने क्यों इन पर लगाम ही नही कस पा रहे है। वॉइस ऑफ झाबुआ ने पहले भी नामों के साथ खबर का प्रकाशन किया था कि ये ये बडे सटोरिये है…लेकिन थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नही की … और छोटे मोटे को पकड कर पुलिस अधीक्षक के सामने ये पेश कर दिया कि सटोरियों को पकडा है… अगर थाना प्रभारी ईमानदार है तो आवेदन में दिए नाम वालें सटोरियों को पकडे… और अपनी ईमानदारी का परिचय दे।जयस जिलाध्यक्ष विजय डामोर द्वारा की गई ये पहल वाकय में तारिफे काबिल है… जिस तरह से सटोरियों ने ग्रामीण अंचलों को अपना शिकार बना कर भोले भाले आदिवासियों को लुटा जा रहा है… उसे बंद करना जरूरी है… इस सटोरियों ने गांव गांव में अपने जुए सटटे के अडडे बना रखे है… पुलिस अधीक्षक महोदय को इस ओर ध्यान देते हुए कार्रवाई करनी चाहिए… विजय डामोर द्वारा की गई इस पहल की सभी जोर शोर से सराहना कर रहे है… क्योंकि सच में आदिवासी समाज के लोगों को ही ये सटोरिये अपना शिकार बना रहे है जिस वजह से कई लोगों के घर बर्बाद हो चुके है।

पुलिस महोदय रहे सावधान
पुलिस अधीक्षक महोदय आपकों नही पता कि आपकी नाक के नीचे क्या हो रहा है… आपके सामने मीठा बन आपकी आंखों में धुल झोका जा रहा है। एक बार जयस के दिए आवेदन पर गौर करें… अभी तो सिर्फ आवेदन में दिए नामों पर ही कार्रवाई करनें को कहे सब दुध का दुध और पानी का पानी हो जायेगा… फिर ये पता करों की पशु को लाईसेंस के लिए अनुमति किसने दी…! फिर नशीले प्रदार्थ कहा बिक रहे है… बस इतना ही… बाकि बाद में हम बताते रहेगे… पर आप सावधान रहे सतर्क रहे आप एक ईमानदार कप्तान है जिनकी पहल से बहुत कुछ हुआ है… अपराधों पर भी लगाम कसी है… ये आपका मार्ग दर्शन है… पुलिस अधीक्षक महोदय बाकि सब छोडिये बस आवेदन में दिए नामों पर कार्रवाई करने का कहिये… कौन पल्ला झाडता है और किस पर आरोप मढ दिया जायेगा… ये आप ही देखियेगा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!