Homeझाबुआथाना प्रभारी को किसने हक दिया गाली गलोज करने का...!

थाना प्रभारी को किसने हक दिया गाली गलोज करने का…!

 

@वॉइस   ऑफ   झाबुआ

 

एसपी साहब… पुलिस का काम नगर को सुरक्षित रखना और अपराधों पर अंकुश लगाना होता है… गंदगी की ओर ध्यान देना और लोगों के साथ अभद्रता करना कहां तक ठिक है… आपकी कार्यशैली की वजह से जनता का विश्वास पुलिस के प्रति बडा है… लेकिन कहीं ऐसा न हो झाबुआ थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह गडरिया अपनी हठधर्मिता के चलते आपकी छवि धुमिल कर दे…!एसपी साहब… विगत कई वर्षो से नगर पालिका के समीप चिकन मटन व्यवसायी अपनी दुकानों का संचालन करते आ रहे है..यहां स्लाटर हाउस भी नही है वो वहां जाकर अपनी दुकाने संचालिक करें। नगर पालिका ने ही उन्हे यहां दुकान संचालन करने के लिए जगह दी है,जो साफ सफाई का काम नगर पालिका का है वो थाना प्रभारी आकर डरा धमका और गाली गलोज करके करें तो कहां तक उचित है…और थाना प्रभारी ने ये तक कह दिया कि उल्टा लटका कर चमडे निकाल दुुंगा ये तो गलत है….एक ओर एसपी साहब आप पुलिस और जनता के बीच एक मानवीयता लाने का काम कर रहे है वहीं दुसरी ओर थाना प्रभारी का इस तरह का बर्ताव करना लोगों में पुलिस के प्रति द्वेषता उत्पन्न कर रहे है… इस बात की शिकायत आपको चिकन मटन व्यवसायियों ने की है… वहीं आरक्षक जितेन्द्र पुरी भी हर समय हमेशा हमें परेशान करता रहता है…
सुत्र बताते है और नगर की इन दिनों आम चर्चा है कि थाना प्रभारी अवैध बडे के मांस विक्रेताओं की दुकानों के सामने से निकलते है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नही करते… अगर उनसे बंदी लेते है तो इन्हे भी कह दे हमें बंदी चाहिए तो ये चिकन मटन वाले भी बंदी दे देेंगे… आखिर उनकों देख कर अनदेखा क्यों किया जा रहा है…। एसपी साहब ये नगर की आम चर्चा है और आप भी इसे जानों… कि आपकी नाक के नीचे क्या चल रहा है। एसपी साहब ये इनके साथ ही नही हो रहा है कईयों के साथ हो रहा है ऐसे में आपको सुध लेने की जरूरत है… जल्द ही आपके पास भी ये बात आयेगी कि उपर से लेकर नीचे तक मैनेज करना पडता है तो क्या करें जेब से थोडी पैसे खर्च होंगे.. ऐसे ही कई मामले आपके पास और आयेंगे… एसपी साहब ये हम नही कह रहे है ये नगर की जनता कह रही है जब तक आप समझेंगे तब तक बहुत देर हो जायेगी। एसपी साहब जनता ये भी कह रही है इनके जातिवाद के दंश से दो पुलिस कर्मी इतने परेशान हो गए थे कि उनकी बच यहीं इच्छा थी कि वो यहां से चले जाये.. एक ने तो आप से खुल कर थांदला के लिए तबादला मांग लिया था… और दुसरा मेघनगर की ओर चल दिया… ऐसे कई कर्मी है जो प्रताडित है… लेकिन आपको कहने से डरते है… ऐसे में अभी से आप सतर्क रहे।सुत्रों की मानें तो नगर पालिका उपाध्यक्ष से इनकी अच्छी खासी है उनकी की यहां इनकी पार्टी होती है… नगर की जनता पुछ रही है कही उपाध्यक्ष महोदय ने तो नही इन्हे नगर की साफ सफाई का प्रभार सौंप दिया हो…? क्योंकि ऐसे काम में तो उपाध्यक्ष महोदय माहिर है… उपाध्यक्ष महोदय के भी कई कारनामें है वो हम आपको बाद में बतायेंगे… ! सुना हे की मटन मार्केट को जल्दी ही हटाने की बात भी चल रही है और एक माफिया नगरपालिका के सामने होटल बनाने पर तुला है,कोन हे माफिया,किस नेता के पीछे मटन मार्केट को हटाना चाहता है जल्द ही पड़िए….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!