Homeझाबुआथाना परिसर में लायन्स प्रतीक्षालय का हुआ लोकार्पण

थाना परिसर में लायन्स प्रतीक्षालय का हुआ लोकार्पण

परिवेश पटेल रायपरिया

थाना परिसर में लायंस क्लब सेंट्रल पेटलावद द्वारा निर्मित प्रतीक्षालय का शुभारम्भ हुआ आज 6 जनवरी शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने फीता काटकर प्रतीक्षालय का शुभारम्भ किया ,थाना परिसर में एक कार्यक्रम रखा गया जहां मंच पर विराजमान विशेष अतिथि लायन्स साधनाजी सोडानी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ,एस डी ओपी सोनू डावर ,थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया साथ ही अनिल धारीवाल रीजन चेयरमैन, आलोक चौहान झोन चेयरमैन ,नीलेश भट्ट सचिव,मनोज जानी,ओपी चोयल,प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर, पारसमल कोटड़िया मंचासीन थे जिनका स्वागत लायंस क्लब के सदस्यों ने किया कार्यक्रम की शुरुआत लायन्स अध्यक्ष निलेशसिंह कुशवाह ने स्वागत भाषण से की जिसमे उन्होंने क्लब द्वारा लगातार 27 वर्षो से क्षेत्र में अपनी सामाजिक सेवाएं दे रहा है बताया ,विशेष अतिथि साधना सोडानी ने अपने उद्धबोधन में कहा कि लायंस क्लब 200 से ज़्यादा देश मे व 50 हजार क्लब के द्वारा समाज सेवा दे रहा है मुझे बहुत खुशी है कि लायन्स क्लब पेटलावद पिछले 27 वर्षो से कार्य कर रहा है जिसमे तीसरी पीढ़ी कार्य कर रही है जो पीढ़ी है वो अनुभव दे रही है और जो यंग पीढ़ी है उस पर कार्य कर रही है जो समाज सेवा हो रही है उसमें इमेज बिल्ड का काम भी होता है, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लायंस क्लब की सेवा सराहनीय है यह जो प्रतीक्षालय बनाया है जब भी कोई पीड़ित आएगा वह यहां बैठेगा उसे कुछ देर तो शांति मिलेगी लायन्स क्लब हमेशा हमारा इसी तरह सहयोग करता है इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद।पत्रकार राजेश राठौड़ ने लायंस के गवर्नर साधनाजी एवं सदस्यों से मांग की इसी तरह का यात्री प्रतीक्षालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी बन जाये तो आने वाले मरीज एव उनके परिजनों के लिए आरामदायक रहेगा डॉ,.साधनाजी ने कहा की हमारे अगले प्रोजेक्ट में इस कार्य को प्राथमिकता दी जायेगी लायन्स क्लब द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट किए गए इस अवसर पर डॉक्टर प्रवीण हामद ,विनोद भंडारी, चिंतन मंडलोई,गजेंद्र काग ,राजेश पालीवाल,हरिओम पाटीदार,राजेश जैन , सेंट्रल ,कोषाध्यक्ष यश रमावत , दीपेश छजलानी पंकज पटवा ,राजेन्द्र भंडारी, विकास चौहान, अनुराग गौड़ लायन्स क्लब के अन्य सदस्य एव गांव के वरिष्ठजनएवं पत्रकार उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत सुक्ला ने किया एवं आभार थाना प्रभारी ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!