Homeझाबुआसांसद को नही बुलाया केंद्र की महत्वपूर्ण योजना के भूमिपूजन में

सांसद को नही बुलाया केंद्र की महत्वपूर्ण योजना के भूमिपूजन में

@वॉइस   ऑफ   झाबुआ

 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनेकों महत्वपूर्ण योजना धरातल पर चल रही हे जिसका लाभ क्षेत्र के आमजन को मिल रहा हे,केंद्र की हर योजना से ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र हो लाभ सभी को मिलता है,आजादी के बाद भी 40 से 50 प्रतिशत ऐसे ग्रामीण क्षेत्र हे जहां अभी भी लोगो को पानी की समस्या होती हे उन क्षेत्रों में पीने के पानी को पहुंचाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2019 को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयी थी और अधिकांश ग्रामीणों में योजना का लाभ भी मिलने लगने लगा है।

सांसद को नही बुलाया केंद्र की महत्वपूर्ण योजना के भूमिपूजन में

झाबुआ जिले के थांदला तहसील के खवासा के समीप भामल पंचायत में बुधवार को प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन जल मिशन की योजना के तहत पीएचई विभाग के माध्यम से गुजरात के ठेकेदार द्वारा 249.22लाख की लागत से टंकी का निर्माण किया जाएगा जिससे रहवासियों को पानी के लिए अब संकट का सामना नही करना पड़ेगा, भामल में हुए भूमिपूजन कार्यक्रम के रूप में अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर,जनपद अध्यक्ष पोनी बाई डामोर,श्रीमती माया देवी चौधरी,जिला पंचायत सदस्य सुश्री रेखा निनामा के साथ मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा,सरपंच ममता चरपोटा,उपसरपंच राजू डांगी और सचिव लालचंद कटारा की उपस्थित में हुआ,249.22लाख की लागत से बनने वाली केंद्र की महत्वपूर्ण जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना में क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर को नही बुलाना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है,जिसके कई मायने देखे जा रहे है।

 

केंद्र की जल जीवन जल मिशन योजना में पंचायत और विभागीय अधिकारी भूले सांसद को

जल जीवन मिशन मुख्य रूप से केंद्र सरकार की योजना हे जिसका लक्ष्य वंचित ग्रामीण क्षेत्र में जल पहुंचाना हे,उसी उद्देश्य को लेकर भामल में भी जल संकट को देखते हुए उक्त योजना के लिए भूमिपूजन किया गया,केंद्र की योजना होने के चलते सांसद का होना जरूरी था परंतु क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर को पंचायत और विभागीय अधिकारी ने नही बुलाया जो जन चर्चा का विषय बना हुआ है,जन चर्चा में ये भी सुनने में आ रहा है की क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर को बुलाने के पीछे भामल भाजपा सरपंच के कोई खास कांग्रेसी कार्यकर्ता का हाथ है,परंतु भामल सरपंच भाजपा समर्थित होने के बावजूद किसी कांग्रेसी के इशारों पर चलना गांव के विकास में अवरुद्ध बन सकता है,वही पूरे मामले में विभागीय अधिकारी चौधरी पल्ला झाड़ते हुए ऊपरी अधिकारी का हवाला देते हुए उनसे बात करने का बोल रहे है,वही पंचायत सचिव भी पीएचई और सरपंच के नाम पर रसीद फाड़ते हुए पल्ला झाड़ रहा है,वही भामल में पंचायत पदाधिकारी सांसद गुमान सिंह डामोर के ऊपर टिप्पणी भी करते हुए थक नही रहा है,वही भूमिपूजन के बाद जब संबोधन दिया जा रहा था तब नरेंद्र मोदी की योजनाओं का ऊंचे ऊंचे भाषणों के माध्यम से तारीफ की जा रही थी पर उपस्थित अतिथि केंद्र के प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रीय सांसद को ही भुला बैठे जिससे अतिथि की भी अज्ञानता सामने नजर आ रही है।

 

क्या बोले जिम्मेदार

मामले को लेकर जब सांसद से बात करना चाही तो उनका कहना था की उनकी मर्जी है बुलाना या नही बुलाना।

गुमान सिंह डामोर
सांसद झाबुआ रतलाम

वही भूमिपूजन वाले मामले में जब जिला अधिकारी से बात करना चाही तो उनका कहना था की मुझे इसकी जानकारी नहीं है,अगर ऐसा होता तो हम सभी सूचना देकर भूमिपूजन करते।

जितेंद्र मावी
जिला कार्यपालन यंत्री झाबुआ।

मामले को लेकर जब विभागीय अधिकारी से बात करना चाही तो उनका कहना था की पूरा काम पंचायत का था किसको बुलाना और किसको नही,हमे बुलाया गया तो हम चले गए।

गौरीशंकर चौधरी
सब इंजिनियर पीएचई थांदला

वही पंचायत सचिव से बात करना चाही तो उनका कहना था की पूरा काम पीएचई विभाग और सरपंच देख रहा था,किसको बुलाया किसको नही ये मुझे नही पता।

लालचंद कटारा सचिव भामल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!