HomeUncategorizedसिराली स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही दो झोलाछाप डॉक्टरों को पकड़ किया पुलिस...

सिराली स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही दो झोलाछाप डॉक्टरों को पकड़ किया पुलिस के हवाले

सिराली स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही दो झोलाछाप डॉक्टरों को पकड़ा किया पुलिस के हवाले

नीम हकीम खतरे जान का उदाहरण जिले में देखने को मिल रहा है विगत दिनों अवैध झोलाछाप डॉक्टरों पर टिमरनी में कार्यवाही की गई थी उसी प्रकार सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता से नगर में अवैध तरीके से इलाज करते पाए गए झोलाछाप डॉक्टरों को पकड़ा एवं पुलिस के हवाले किया भोले भाले लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले कथित डॉक्टरों पर समय-समय पर कार्रवाई की जाना चाहिए जिससे कि लोगों की जान जोखिम में ना पड़े

 हरदा से अजय कुशवाहा की रिपोर्ट

सिराली।। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ रुपेंद्र गुर्जर, डॉक्टर आरके चौधरी, तहसीलदार भरत अहिरवार सहित पुलिस बल की मौजूदगी में नगर की कल्पना लाज पर इलाज के लिए चेंबर बना कर बैठे दो झोलाछाप डॉक्टरों पर छापामार कार्रवाई कर उनके पास इलाज के उपकरणों दवाएं जप्त की गई। मौके पर पंचनामा बनवाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द किया गया। जानकारी के अनुसार चारवा रोड स्थित लाज पर राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से आए दो झोलाछाप डॉक्टर अकील पिता गनी पठान 35 वर्ष एवं किशन पिता भैरू जी गुर्जर 30 वर्ष से दल ने पूछताछ की जिसमें उन्होंने हरदा जिले में पिछले 4 महीने से आना-जाना बताया और सिराली में चार-पांच दिन पूर्व आना बताया। आरोपितों के पास से इलाज करने हेतु कोई दस्तावेज नहीं मिला, खुद को कक्षा आठवीं पास बताया। दल ने इनके पास से काउंटर पर रखें 12 डिब्बे जिनमें आयुर्वेदिक दवाएं होना बताया साथ ही यूज किए सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट प्रॉक्टोस्कोप एवं इंजेक्शन सीरीज बरामद की। उक्त युवक इलाज के दौरान मरीजों के नाम पता मोबाइल नंबर रोग की जानकारी अपने रजिस्टर में अंकित कर रहे थे एवं इलाज के नाम पर मोटी रकम भी वसूल रहे थे बहीं आज 4 मरीजों का इलाज करना भी बताया गया एवं उनके नाम रजिस्टर में पाए गए। मौके पर पंचनामा कार्यवाही उपरांत झोलाछाप डॉक्टरों को पुलिस थाना पहुंचकर एफ आई आर दर्ज करवाई गई। डॉक्टर गुर्जर और चौधरी ने बताया कि उक्त युवकों द्वारा गलत तरीके से मरीजों का इलाज कर रहे थे एवं बिना नाम संबंधी दवाएं भी दी जा रही थी साथ ही इलाज के नाम पर सिराली और आसपास के गांव में पंपलेट वितरित किए गए पंपलेट पर वैद्य एफ़ के पठान भीलवाड़ा अंकित है बाकायदा कैंप लगाया गया था यह एक गंभीर मामला है इसी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई है जिला चिकित्सा अधिकारी हरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई आगे भी शिकायत मिलने पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!