Homeझाबुआपूरे प्रदेश में 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने रखे विचार

पूरे प्रदेश में 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने रखे विचार

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के 57 संगठनात्मक जिलों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।भोपाल में बिट्टन मार्केट स्थित बापू की कुटिया में आयोजित प्रतियोगिता में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने वक्ताओं का उत्साहवर्धन किया।वैभव पंवार ने बताया कि श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर युवा मोर्चा ने 57 संगठनात्मक जिलों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। पूरे प्रदेश में 2500 से अधिक युवा वक्ताओं ने अपने विचार रखे। पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए वक्ताओं को 4 विषय दिए गए थे जिसमें प्रत्येक वक्ता ने एक विषय का चयन कर अपने विचार रखे।उन्होंने कहा कि जनता से संवाद करने के लिए अटल जी की प्रखर वाक्पटुता देश के लिए एक प्रेरणा रही है और भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘अटल डिबेटिंग क्लब’ के माध्यम से उनकी विरासत का सम्मान करने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी समय में भी इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित होगीं।

इन चार विषयों पर वक्ताओं ने रखे विचार

-नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया गुड गवर्नेंस पर जोर देता है।
-भारत 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।
-समय की मांग: मुफ्तखोरी की राजनीति से विकास की राजनीति की ओर स्थानांतरण।
-नरेंद्र मोदी की सरकार का ध्यान युवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है।

प्रत्येक जिले के तीन विजेता प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में लेंगे भाग

पंवार ने बताया कि प्रथम चरण के बाद प्रत्येक जिले से 3 विजेता प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिसका आयोजन 5 जनवरी से पहले किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेता वक्ताओं को 12 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!