Homeअलीराजपुरजोबट में अवेध शराब की दुकानों का गली गली संचालन

जोबट में अवेध शराब की दुकानों का गली गली संचालन

 

दीक्षांत शर्मा जोबट

आम तौर पर जिले में शराब व्यापारी को शासन प्रशासन ने देशी और विदेशी शराब की दुकान का लाइसेंस दे रखा है ।जिससे शराब की बिक्री शासन की गाइड लाइन के अनुसार करनी है हर क्रेता को शराब की हर एक बोतल पर बिल देना है वो भी पक्का लेकिन जिला में जोबट में शराब ठेकेदार की सभी दुकानों पर बिना बिल के शराब शासन के नियम और कायदे कानून के बिना ही चल रही है जिससे जिले की जोबट दुकान से बेहिसाब शराब की पेटियों का विक्रय सीधे दुकान से हो रहा है ।और इसको देखने के लिए जोबट आबकारी विभाग के पास एक मिनिट भी नही है जिससे जोबट नगर और आस पास के क्षेत्र में खुल्ले आम शराब की छोटी बड़ी दुकानें दो चार सो दुकान खुद ठेकेदार की ओर आबकारी विभाग की निगरानी में संचालित करवाकर उनसे आमदनी तो कमाई जा रही है लेकिन शासन को राजस्व का भरी नुकसान पहुंचा जा रहा है।जिसकी सुध लेने वाला भी कोई नही है ।लगातार क्षेत्र में नियम कायदे कानून को ताक में रखकर की जा रही अवेध बिक्री से शराब व्यापारी और अवेध शराब विक्रेता तो अमीर बन रहे है लेकिन शराब के विक्रय के केंद्र के आसपास के आम नागरिक शराबियो के कारण परेशान है क्योंकि उनका किसी भी टाइम आना जाना आम नागरिकों खास कर महिलाओं और छोटी छोटी लड़कियों के लिए हानिकारक है क्योंकि कई अपराध शराब के नशे में ही होते है और अपराधी भी शराब पीकर अपराध करने से भी नही चुकता और कई अपराधी भी शराब की इन दुकानों से ही रेकी का काम भी बखूबी करते है ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!