Homeझाबुआराणापुर बीईओ पर क्यों है मेहरबान जिला प्रशासन...!

राणापुर बीईओ पर क्यों है मेहरबान जिला प्रशासन…!

 

क्या हो रहा है शिक्षा जगत में.. यहां नियमों में विपरित काम होना आम बात है…. यहां सब अपने अपने ही माई बाप है… जी हां हम बात कर रहे है आदिवासी बाहुल्य जिले में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले सरकारी मुलाजिंमों की जिन्हे योग्य अयोग्य की परिभाषा ही मालुम नही है और गांधी छापों के चक्कर में वरिष्ठता और योग्यता को न देखते हुए नियम विरूद्ध प्रभार दे डाले है।

अब रानापुर बीईओ राकेश सोनी की ही बात कर ले… तो ऐसा लगता है कि प्रशासन उन पर बडा मेहरबान है… लगता है जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर गांधीछापों की सौंगात मिली है… तभी तो इन महोदय को सारे नियम कायदे ताक में रख बीईओ का पद दे डाला… जबकि रानापुर बीईओ बनने के लिए राकेश सोनी योग्य ही नही है… सुत्रों की माने तो ये कागजों में हेराफेरी करने में बडीे ही शातिह है तभी तो झाबुआ विकास खंड में पदस्थ राकेश सोनी के पास झाबुआ विकास खंड की सेमलिया बडा स्कूल, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल का प्रभार भी है फिर भी उन्हे झाबुआ छोड रानापुर का बीईओ बना दिया गया जो नियम और वरिष्ठता के आधार पर गलत है….! क्योकि जनताति कार्य विभाग भोपाल के नियमानुसार जिले में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के रिक्त पदों का प्रभार वरिष्ठ अधिकारी को सौंपे जाने तथा विकास खं डमें उपलब्ध वरिष्ठतम अधिकारी यदि प्रभार शारीरिक अथवा मानसिक दृष्टि से इस पद का दायित्व निर्वहन करने में उपयुक्त नही पाए जाते है या उनके विरूद्धकोई विभागीय जांच सस्थित हो या फिर कोई गभीर शिकायत अंबित हो तो कारणों के उल्लेख करते हुए प्रस्ताव इस कार्यालय को प्रेषित किये जाए एवं कार्यालय में अनुमोदन के पश्चात ही आदेश जारी किए जाए। अब आप ही सोचिये कैसे नियमों का पालन हो रहा है। अब रानापुर का प्रभार दिया तो दिया लेकिन रानापुर विकास खंड की कंजावानी कुन्दनपुर, समोई आदि का प्रभारी प्राचार्य का चार्ज है… क्या रानापुर में योग्य और वरिष्ठ शिक्षक प्रभारी प्रचार्य बनाने के लिए नही था क्या… जो चंद गांधी छापों के चक्कर में वरिष्ठों को छोड दुसरे विकास खंड के शिक्षक को प्रभार सौंप दिया…

क्या सहायक आयुक्त नियमों का पालन करेंगे

जिले में जनजाति कार्य विभाग में सहायक आयुक्त के रूप में गणेश भाबर ने पदभार ग्रहण किया है… क्या सहायक आयुक्त महोदय पूर्व में हुई गलती को सुधारेंगे और योग्यता अनुसार बीईओ को नियुक्त करेंगे… वहीं राकेश सोनी को अपने कार्य स्थल पर पहुंचायेगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!