
दीक्षांत शर्मा जॉबट
नगर जोबट में सराफा व्यापारी एसोसिएशन की बैठक हुई सम्पन्न जिसमे नगर जोबट के साथ ही आस पास से आये उदयगढ़ और आंबूआ के सराफा व्यापारी सम्मिलित हुए . बैठक का प्रारंभ आशीष सोनी ने सर्वप्रथम सामूहिक गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और संगठन मंत्र से किया गया . तत्पश्चात संगठन की कार्यकारिणी को लेकर सभी ने विचार विमर्श कर देवेंद्र श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया साथ ही धर्मेंद्र सोनी को कार्यकारी अध्यक्ष और मनोज बंशीलाल सोनी को उपाध्यक्ष चुना गया साथ ही कार्यकारिणी में सचिव आशीष राजेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष दिलीप धन्नालाल वाणी को बनाया गया .साथ ही मोहन लक्ष्मीनारायण सोनी, हरीश सुमेरमल सोनी, सत्येंद्र रविन्द्र सोनी, देवेंद्र बसंतीलाल सोनी, ललित गोरधन सोनी और अनिल नंदकिशोर सोनी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए ।