Homeझाबुआखवासाजैन मंदिर 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठान महोत्सव कार्यक्रम आज से

जैन मंदिर 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठान महोत्सव कार्यक्रम आज से

घर घर पीले चावल से निमंत्रण देकर कार्यक्रम में पधारने का समिति ने किया आग्रह

नगर में पहली बार की गई ऐसी साज सज्जा

अक्षय चौहान।खवासा

खवासा में 5 दिवसीय जैन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से शुरू होगा। प्रतिष्ठा 26 नवंबर 2022 शनिवार को पुण्य सम्राट, आचार्य भगवंत श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी के पट्टधर, गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी के सान्निध्य में सम्पन्न होगी। आयोजन को लेकर स्थानीय त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय का भव्य श्रृंगार किया गया है। हनुमान मंदिर से लेकर जैन धर्मशाला तक टैंट लगाकर विद्युत सज्जा की गई है। युवाओं की टोली द्वारा पूरे गांव में जैन ध्वज लगाए जा रहे है। कार्यक्रम को लेकर रविवार को सर्वसमाज की बैठक आयोजित की गयी जिसमे सभी ने एकजुटता दिखाते हुए सहयोग देने की बात कही।

प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान 5 दिन तक विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।

कार्यक्रम अन्तर्गत गुरुवार को गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी का मंगल प्रवेश होगा, अगले दिन शुक्रवार को भव्य वरघोड़ा निकलेगा जिसमे बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। वरघोड़े में हाथी, घोड़े, बग्गी, रथ, ढोल-ताशा पार्टी, सांस्कृतिक नृत्य पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। 26 नवंबर शनिवार की सुबह गच्छाधिपति के मार्गदर्शन में प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी ततपश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा। रविवार सुबह गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी मंदिर का द्वार उद्धघाटन करवाएंगे। इसके बाद तय कार्यक्रमानुसार गच्छाधिपति झाबुआ की ओर विहार कर देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!