Homeअलीराजपुरभीख मांगने हेतु तीन फीट की जमीन को लेकर दिया ज्ञापन

भीख मांगने हेतु तीन फीट की जमीन को लेकर दिया ज्ञापन

 

 

अनोखी तहसील जोबट यहाँ आम लोग भी अनोखे हम बात कर रहे है अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील की जहाँ जोबट पुराने बस स्टेंड पर भीख मांगने के लिए तीन फिट जमीन आवंटित करने को लेकर अपर कलेक्टर से चर्चा कर एसडीएम को दिया ज्ञापन

अलिराजपुर जिले के जोबट नगर में नवीन बस स्टेंड के व्यापारियों ने आज तहसील कार्यालय पहुंच कर एसडीएम को एक अनोखा ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया गया की नवीन बस स्टेंड के व्यपारियो को पुराने बस स्टेंड पर तीन फिट की जमीन भीख में देने की मांग की हे। शासन के द्वारा करोड़ो के बने बस स्टेशन बना खिलौना , शासन ने करोड़ों रुपए की लगात से 2021 में नवीन बस स्टेंड अटल टर्मिनल का शुभारंभ किया था। जहा से बसे संचालित हो रही हे । वही कुछ समय से नगर का व्यापार प्रभावित होने के चलते नगर के व्यपारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को पुराने बस स्टेंड पर बसों के आवागमन शुरू करने को लेकर आवेदन दिए थे। जिसका विरोध करते हुवे आज नवीन बस स्टेंड के ठेला व्यापारी और रिक्सा चालको ने पुराने बस स्टेंड पर भीख में तीन फिट जमीन मांगी है क्योंकि बसे बाजार में शुरू होने से इनका घर चलाना मुश्किल हो जाएगा। और वाहनों की किस्त का बोझ भी इन रिक्शा चालकों पर आ जाएगा।वही नवीन बस स्टेंड पर लाखो रुपए की दुकान लेने वाले भी इसका विरोध कर रहे हे। और नीलामी में दिए लाखो रुपए की मांग कर रहे हे। इसी को लेकर आज तहसील कार्यलाय में अपर कलेक्टर सीएल चनाप से चर्चा कर एसडीएम देवकी नंदन सिंह को ज्ञापन सोपा है। वही एसडीएम ने और अपर कलेक्टर ने इसका समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!