Homeझाबुआदेश और प्रदेश कहां से कहां पहुंचे, जनता को बताएं मीडिया कार्यकर्ताः...

देश और प्रदेश कहां से कहां पहुंचे, जनता को बताएं मीडिया कार्यकर्ताः शिवराजसिंह चौहान

 @Voice  ऑफ  झाबुआ

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ सत्र को ’बढ़ता भारत, बढ़ता मध्यप्रदेश’ विषय पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि बीते सालों में देश और प्रदेश के स्वरूप में तेजी से परिवर्तन आया है। आज सारी दुनिया में देश को सम्मान मिल रहा है, तो मध्यप्रदेश विकास के नए सोपान चढ़़ रहा है। देश और प्रदेश में हुए परिवर्तन की जानकारी मीडिया कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुंचानी चाहिए।

मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा भारत का सम्मान

चौहान ने कहा कि एक समय था, जब विदेशों में भारत की चर्चा सिर्फ भ्रष्टाचार को लेकर की जाती थी। यहां के प्रधानमंत्री को अंडर अचीवर कहा जाता था। कोई मान-सम्मान नहीं, बड़ी दयनीय स्थिति थी। महीनों तक सरकार के स्तर पर फैसले नहीं होते थे, देश कैसे आगे बढ़ता? 2014 के बाद स्थिति तेजी से बदली है। देश में पोर्ट, एयरपोर्ट, हाईवे बन रहे हैं। एक्सपोर्ट बढ़ रहा है, नए-नए स्टार्टअप्स बढ़ रहे हैं। दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। रूस-यूक्रेन युद्ध हो या जी-20 सम्मेलन, हर जगह भारत छाया हुआ है।चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। एक नरेंद्र (स्वामी विवेकानंद) ने कहा था कि भारतमाता विश्वगुरु के आसन पर फिर से आसीन हो रही है। दूसरे नरेंद्र यानी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी बात सही साबित हो रही है। आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और उसकी विकास दर सबसे तेज है। देश आत्मविश्वास भरा है। मीडिया कार्यकर्ताओं को इस बदलाव को जनता को बताना चाहिए।

मध्यप्रदेश का हुआ कायाकल्प
चौहान ने कहा कि 2003 से पहले मध्यप्रदेश में डकैतों का आतंक था। हमारी सरकार आते ही 6 माह में डकैतों का सफाया कर दिया गया। माफियाओं के अवैध कब्जे पर रोड बुलडोजर चल रहे हैं और 79 दुष्कर्मियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। क्या पहले भी ऐसा होता था? पहले प्रदेश में सड़कें नहीं होती थीं और खेतों में से होकर गाड़ियां निकलती थी। अब प्रदेश में 3 लाख कि.मी. सड़कें हैं। कांग्रेस के जमाने में 2900 मेगावाट बिजली प्रदेश में उपलब्ध थी। रात-रात भर बिजली नहीं रहती थी और लोग सो नहीं पाते थे। अब 22500 मेगावाट बिजली उपलब्ध है। दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर एनर्जी प्लांट ओंकारेश्वर में बन रहा है। पहले सिर्फ 7.5 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, अब 45 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती है। यही वजह है कि अनाज का उत्पादन प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ रहा है और पहले जिस प्रदेश से समर्थन मूल्य पर अनाज की खरीदी न के बराबर होती थी, उसे बारदानों की कमी का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस के शासन में पीने का पानी नहीं मिलता था, अब 56 हजार करोड़ की लागत वाली पेयजल परियोजनाएं चल रही हैं।चौहान ने कहा कि प्रदेश में 24 स्थानों के लिए रोप वे स्वीकृत हुए हैं और सिर्फ जबलपुर में 5 हजार करोड़ की लागत से सड़कें बनाई जा रही हैं। प्रदेश की विकास दर 19.76 प्रतिशत है और प्रति व्यक्ति आय 1.76 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश के गरीब, जनजातीय समाज के लोग आगे न बढ़ जाएं, पढ़-लिख न पाएं, इसके लिए उन्हें सुविधाओं से वंचित रखा। स्कूल-कॉलेज नहीं दिये। गांधी परिवार के अलावा किसी क्रांतिकारी की प्रतिमा तक नहीं लगवाई। हमारी सरकार ने जनजातीय क्रांतिवीरों को सम्मान दिया है, हर साल लाखों छात्रों की फीस हमारी सरकार भरती है।चौहान ने कहा कि मीडिया कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इस षडयंत्र को जनता तक पहुंचाना होगा, देश और प्रदेश के विकास को मुद्दा बनाना होगा।चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसौदिया ने की एवं संचालन आशीष अग्रवाल ने किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!