HomeUncategorizedधरती आबा की जयंती पर उमड़ा जनसेलाब

धरती आबा की जयंती पर उमड़ा जनसेलाब

VOICE OF झाबुआ

सबने एक सुर मे समाज की संस्कृति बचाने, पैसा कानून अमल करवाने की अपील की।

संपत धाकड़ कट्ठीवाड़ा

भगवान बिरसा मुंडा जयंती महोत्सव कार्यक्रम गौरव दिवस के रुपमे पुरे देश मे मनाया गया वही कट्टीवाड़ा मे भी प्रशासन के साथ मिलकर आदिवासी समाज के युवाओं ने आकर्षक आयोजन किया हजारों की संख्या मे एकजुट हुए आदिवासी समाज के बच्चे बड़े बुजुर्ग महिलाओ ने पारम्परिक वेशभूषा के साथ लम्बी रैली डी जे पर नाचने के साथ की जो बस स्टेण्ड पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आगे बड़ी।

इससे पहले स्थानीय पोलो ग्राउंड पर समाज जन एकत्रित हुए जहाँ पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनीक अमला उपस्थित रहा भगवान बिरसा मुंडा की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमे स्वागत भाषण समाज के जागरूक वरिष्ठ श्री छगनसिँह जी डावर द्वारा देकर pesa एक्ट मे निहित प्रावधान पर प्रकाश डाला।

उसके बाद सुनील कनेश मंडल अध्यक्ष द्वारा आने वाली 4 दिसम्बर को इंदौर मे होने वाले आयोजन की जानकारी देकर समाज मे शिक्षा पर जोर देने की अपील की।

जनपद अध्यक्ष श्रींमती शर्मी भदू पचाया द्वारा मंच से भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर बधाई संदेश देकर कार्यक्रम मे आये सभी समाज जनो का स्वागत किया।

वरिष्ठ समाजसेवी नानसिँह धाकड़ द्वारा शिक्षा के साथ साथ समाज की संस्कृति बचाने पर जोर दिया और कहा की समाज के लिए सब एकजुट रहे गांव की परम्परा को जिन्दा रखकर ही हम अपनी पहचान बनाएंगे रख सकते है।

कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रुपमे अलीराजपुर से नितेश अलावा द्वारा महामानव भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालकर समाज को जातिवाद, पार्टीवाद,संगठनवाद से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करने की अपील की, नवीन pesa एक्ट मे निहित आदिवासी अधिकारों और पंचायत के अधिकारों पर प्रकाश डालकर समाज जनो और जागरूक युवाओं से अपील कर pesa अमल करवाने की अपील की और जल जंगल जमीन खनिज को बचाने की बात कही।

अलावा ने कहा की आज से 8-10 साल पहले तक भगवान बिरसा मुंडा को कोई जानता नहीं था तब समाज के कुछ लोगो ने जगह जगह आयोजन छोटी छोटी बैठक करके समाज मे जनजागरण किया आज पुरे देश मे जनजाति गौरव दिवस के रुपमे सरकार बड़े स्तर पर आयोजन कर रही है वही मध्यप्रदेश के शहडोल मे देश की माननीय राष्ट्रपति महोदय ने आकर pesa लागू करना ये आदिवासी समाज की ताकत और एकता की वजह से सम्भव हुआ, सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट से भी अवगत करवाया।

कार्यक्रम को jays कट्ठीवाड़ा संरक्षक हितेश तोमर, संदीप, कट्ठीवाड़ा jays अध्यक्ष कनसिंह तोमर द्वारा भी सम्बोधित किया संचालन सम्पत धाकड़ ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सविता चौहान,सीईओ इंदरसिंह पटेल,सुनील कनेश,नानसिंह (जनरल चौहान),रतिलाल तोमर,पारसिह बारिया,वरसिंग बारिया,नाहर सिंह तोमर,सुरेश अजनार,विनोद भिंडे, नरु किराड़,राजू,अशोक बारिया,प्रवीण चौहान,पप्पू बारिया,करण चौहान,अर्जुन चौहान,एडलसिंह तोमर,धुलसिह,शुशील,सुरसिंग, हरसिंग तोमर वही नारी शक्ति हीरा बारिया,गायत्री तोमर,दीपिका चौहान ,शारदा बारिया ओर अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!