Homeअलीराजपुरकट्ठीवाड़ा भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा (गाते)की हो रही प्रशासनिक उपेक्षा

कट्ठीवाड़ा भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा (गाते)की हो रही प्रशासनिक उपेक्षा

 

कट्ठीवाड़ा से संपत धाकड़

कट्ठीवाड़ा बस स्टैंड पर स्वतंत्रता संग्राम महानायक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित है।
15 नवम्बर,2019 को आदिवासी समाज ने इस प्रतिमा की स्थापना की है। आदिवासी युवा सामाजिक जन सहयोग से प्रतिमा(गाता) की स्थापना की है,जन सहयोग से गाते की छत का निर्माण किया गया है।मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले भर में महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर प्रशासन द्वारा 67 दीप प्रज्वलित किए गए हैं किंतु कट्ठीवाड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की उपेक्षा की गई है।देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा के बारे में बड़ी बड़ी बातें तो करते हैं और 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया लेकिन अलीराजपुर जिला प्रशासन भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा गाते की घोर उपेक्षा की जा रही है।
प्रतिमा के निर्माण और रख रखाव के लिए अभी तक सरकार और प्रशासन ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!