
मध्यप्रदेश प्रदेश संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज सिंह ने आदेश पर क्षेत्रीय संगठन सचिव माधवसिंह किराडे और जिला अध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया के निर्देशन में आज मध्य प्रदेश में आम नागरिकों के द्वारा उपयोग में लाए जाने वाली बैलगाड़ी ट्रैक्टर साइकिल किराए की गाड़ी लोडिंग गाड़ी गाय बैल चराना आदि जो प्रोफेशनल टैक्स की जो योजना प्रदेश के किसानों के विरुद्ध लागू करने जा रहे हैं ।इस योजना से किसान की हालत और भी भयावह हो जाएगी पहले ही किसान महंगे दामों में खाद बीज और किसानी सामग्री खरीद रहे हैं नोटबंदी जीएसटी जैसी और कोरोनाकाल की वजह से आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति दयनीय है जिसके कारण वह अपने अपने परिवार के लिए आवश्यक वस्तुओं का क्रय नहीं कर पा रहे हैं इसलिए आज आम आदमी पार्टी के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से प्रोफेशनल टैक्स ग्राम पंचायत में जो लागू करने का आदेश जारी किया है ।उसे तुरंत जल्द ही निरस्त करने की आम आदमी पार्टी ने मांग की ।जिला कलेक्टर कार्यकाल में जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में जिला कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया ।ज्ञापन देने जिला कलेक्टर कार्यालय में सचिव राकेश जमरा जिला सचिव सुमसिंह रावत जिला युथ विंग अध्यक्ष अलीराजपुर रंजीत डावर पूर्व पार्षद प्रत्याशी,सुनील तोमर पूर्व पार्षद प्रत्याशी,राहुल राठौड़ पूर्व पार्षद प्रत्याशी, संदीप मौर्य,दिलीप अजनार,राजू अपाचे,विजय बामनिया ज्ञापन देने से पूर्व ज्ञापन का वाचन राडिया पडियार जिला मीडिया प्रभारी ने किया ।