@Voice ऑफ झाबुआ

झाबुआ जिले में चुनाव को लेकर सभी परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आए है चाहे वो पार्षद हो या अध्यक्ष उपाध्यक्ष हो,मध्यप्रदेश में अधिकतर नगर परिषद और नगर पालिका में भाजपा का परचम लहराया है,चुनाव में केंद्र और राज्य सरकार की योजना का लाभ तो मिला ही है साथ में एक अच्छी रणनीति भी चुनाव को सफल बनाने में कारगर साबित हुई है,युद्ध हो या चुनाव या अन्य कोई मुद्दे हो उनको सुलझाने के लिए रणनीति के साथ ही जीता जा सकता है।
राणापुर के चुनावी युद्ध में सारथी बने थे कृष्ण पाल….
भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन हे,भाजपा में चुनावी प्रक्रिया या संगठन हो प्रभारी की नियुक्ति की जाती हे ताकि कार्य को निष्पक्ष रूप से सफल बनाया जा सके,मध्यप्रदेश में हुए निकाय चुनाव को लेकर भी भाजपा संगठन ने चुनाव प्रभारी की घोषणा की थी के साथ जितने के संकल्प के साथ मैदान में उतर गए थे,झाबुआ में भी जिला संगठन द्वारा राणापुर नगर परिषद को लेकर चुनाव प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण पाल सिंह गंगाखेड़ी को बनाया था,वही जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कृष्णपाल सिंह ने राणापुर में ही डेरा लगाते हुए वार्ड परिक्रमा के साथ नगर की जनता से विचार विमर्श और सर्वे के आधार पर नए चेहरों को भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया,राणापुर में कई विरोध होने के बाद भी चुनाव प्रभारी कृष्ण पाल सिंह गंगाखेड़ी ने पुराने चावल की चालाकी राजनीति को दूर करते हुए उनके मंसूबे को दूर करते हुए सभी पार्षद के लिए वार्ड वार जाकर घर घर प्रत्याशी के लिए वोट मांगा और जनता ने भी खुल कर नए चेहरो पर विश्वास करते हुए वोट देते हुए 15वार्डो वाले राणापुर नगर परिषद में भाजपा के 11पार्षद को जिताया,चुनाव युद्ध में सारथी बने कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी ने राणापुर के पुराने चावल जो अपनी राजनीति का अस्तित्व खोजने के चक्कर में भाजपा को डुबाने की कोशिश में लगे हुए थे ने हर संभव प्रयास किया था पर कृष्णपाल की चतुराई के सामने सबने घुटने टेकते हुए कृष्णपाल की योजना को स्वीकार करते हुए सरेंडर कर दिया।
राणापुर नगर परिषद में खिला कमल….
झाबुआ,पेटलावद,थांदला सहित राणापुर में भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमाया है,15वार्डो वाले नगर परिषद में दीपमाला नलवाया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में लिए प्रियंका आशीष सोनी काबिज हुए और दोनो ही निर्विरोध चुने गए,निर्विरोध चुनाव में भी चुनाव प्रभारी कृष्ण पाल सिंह गंगाखेड़ी की कार्य योजना काम आई हे वही पेटलावद में भी कृष्ण पाल सिंह गंगाखेड़ी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।