
हेमन्त राठौड़
प्रशासनिक सेवाओं में यू तो अधिकारी बहुत आते हैं। पर हर कोई अपनी छाप छोड़ कर नही जाते परंतु आईएएस एसडीएम शिशिर गेमावत अपने 26 महीने के कार्यकाल में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ आमजन में भी अपनी एक अलग पहचान और छाप छोड़ कर गए हैं उन्होंने हर एक तबके के लोगों को हमेशा सहयोग के साथ ही उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिले ऐसा हमेशा उनका प्रयास होता था गत दिनों एसडीएम शिशिर गेमावत का तबादला कटनी जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर हुवा है वे अब जिले की जिला पंचायत की कमान संभालेंगे उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओ के साथ यहां से जाते वक्त करडावद में भी साल श्रीफल और पुष्प माला पहनाकर गेमावत का स्वागत सम्मान कर विदाई की गई इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों के आंखों से आंसू छलक उठे परंतु प्रशासनिक प्रक्रिया के आगे कोई कुछ नहीं कर सकता इस अवसर पर संतोष जायसवाल,किशोर सोलंकी, मुकेश चौधरी,मोहन राठौड,धर्मेंद्र गांधी, मांगीलाल बिलवाल,लखन दरबार सहित कई ग्रामीणों ने स्वागत कर मंगल कामनाएं की।