पिपलिया अमरपुरा के पास बाइक और टाटा मैजिक टेम्पो की भिड़ंत हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी को गंभीर हालत में मेघनगर अस्पताल में लाया गया। गम्भीर हालत मे घायल को ज़िला अस्पताल झाबुआ के लिए रेफर कर दिया गया है। एक की मृत्यु होने पर उसे शवगर्ह रखा गया है। टेम्पो चालक बामनिया का बताया जा रहा हैं जिसकी मृत्यु हुई हैं वो नरवलिया पिपलिया के बताएं जा रहें है हादसे की सूचना मिलते ही अंतरवेलिया चौकी प्रभारी ओर आरक्षक मौके पर पहुंचे। घायल और मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर पर लेकर आए।