Homeझाबुआरबी की फसल हेतु पर्याप्त खाद प्रदान करने के लिए युवक कांग्रेस...

रबी की फसल हेतु पर्याप्त खाद प्रदान करने के लिए युवक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

 

युवक कांग्रेस द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर पहुचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार दिनेश सोनार्थिया को ज्ञापन सौंपकर सहकारी संस्थाओ मे किसानो को पर्याप्त मात्रा मे यूरिया खाद प्रदान करने एवं 12.32.16. इफको खाद का शीघ्र ही वितरण प्रारंभ करने की मांग की है। ज्ञापन मे बताया गया है कि वर्तमान मे किसानो द्वारा रबी की फसल की बुवाई तैयारी की जा रही है लेकिन किसानो को बुवाई हेतु सहकारी संस्थाओ से परमिट वाले किसानो को समय पर पर्याप्त यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा मे नही मिल पा रहा है साथ ही बिना परमिट वाले किसानो को सहकारी संस्था से खाद नही मिलने के कारण किसानो को परेशानियो का सामना करना पड रहा है। अत्यंत उपयोगी 12.32.16. इफको खाद वर्तमान मे सहकारी संस्थाओ मे नही मिल रहा है भारत एक कृषि प्रधान देश है लेकिन किसानो को प्रतिवर्ष खाद की किल्लत का सामना करना पडता है। इसलिए सहकारी संस्थाओ से परमिट वाले किसानो एवं बिना परमिट वाले किसानो को यूरिया पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध करवाने एवं 12.32.16. इफको खाद का वितरण प्रारंभ किया जाए, ताकि किसान समय पर अपनी रबी की फसल की बुवाई पर्याप्त खाद के साथ कर सके। इस दौरान युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, दिनेश बैरागी, दिलीप वसुनिया, शंकरदास बैरागी, अनिल नर्वे, अर्जुन गेहलोत, बगदीराम सिंगार, परमानन्द सांवलेचा, जीवन धाकड, धीरज पाटीदार, तुषार गौराना, गौरव कारले, लक्की सोनगरा आदि किसानगण एवं युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!