झाबुआ नगर पालिका निकाय निर्वाचन में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडने से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विवेक येवले गौरी एवं उनकी पत्नी उषा येवले पूर्व पार्षद को कांग्रेस पार्टी से छः वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने बताया कि वार्ड नं. 10 से पूर्व पार्षद उषा येवले पूर्व में कांग्रस पार्टी के चिन्ह पर निर्वाचित हुई थी इस बार उन्हे पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया था उसके उपरान्त भी उनके द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में भाग लेने एवं उनके पति विवेक येवले द्वारा उनके प्रचार प्रसार करने के कारण निष्कासित किया गया है।