धार –मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद् भोपाल के आदेश अनुसार मध्यप्रदेश मे नवीन सुदूर सडक निर्माण कार्य की जिला स्तर से स्वीकृति प्रदान नही किये जाने एवं पूर्व मे स्वीकृत नवीन सामग्री मूलक कार्य सुदूर सडक, गौशाला निर्माण, स्लेब कलवर्ट, पुलिया निर्माण कार्य को प्रारंभ नही करने पर गुरूवार को सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान को पत्र लिखकर शीघ्र ही सुदूर सडक निर्माण कार्य की जिला स्तर से स्वीकृति प्रदान करने एवं पूर्व मे मनरेगा योजना से स्वीकृत सामग्री मुलक कार्यो को प्रारंभ करने हेतु आदेश जारी करने की मांग की गई है। ज्ञात हो कि नवीन सामग्री मुलक कार्यो पर रोक लगाने से विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर अंतर्गत ग्राम टिमायची से लिमडीखेडा, ग्राम बीडपाडा से चैकीरूण्डा, ग्राम रूणी से ईमलीपाडा तक सुदूर सडक निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत पटोलिया के जालमपुरा नाले पर स्लेब कलवर्ट निर्माण कार्य एवं ग्राम अमझेरा, रूणी, मिण्डा, फत्यापुरा, नरसिंह देवला मे गौशाला निर्माण कार्य सहित अन्य निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति के पश्चात भी क्रियान्वयन एजेन्सी द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ नही किया गया, जिसकी वजह से ग्रामीणो को परेशानियो का सामना करना पड रहा है। साथ ही नवीन सुदूर सडक निर्माण कार्य की जिला स्तर से स्वीकृति नही मिलने के कारण कई गाॅव के ग्रामीणो को अत्यधिक वर्षा के कारण खस्ताहाल सडको से ही आवागमन करना पड रहा है जिसको लेकर विधायक ग्रेवाल द्वारा पूर्व अनुसार जिला स्तर से ही सुदूर सडक निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।