दीक्षांत शर्मा जोबट
अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक अलीराजपुर के विभिन्न थाना छेत्र के अंतर्गत जिले में नशा छोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसकी शुरुवात 2 अक्टूबर से की गई , अब विभिन्न थाना छेत्रो में अवैध तरीके से चल रहे ढाबो , ओर नशे से जुड़े अनेक विक्रय के स्थानों पर लगातार पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है इसी को लेकर नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों एवं जनता को जागरूक करने को लेकर जोबट पुलिस थाना प्रभारी ने भी पहल की है थाना प्रभारी द्वारा आंम नागरिकों को सलाह दी गई कि नशे से दूर रहे , 100 के लगभग ग्रामीण पुरुष महिलाओं को पुलिस थाना जोबट में नशा छोड़ने को लेकर शपथ दिलाई है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक वह अभियान को सतत चलाएंगे उन्हें नशा न करने को लेकर अपील भी की वहीं ग्रामीणों को समझाइश देते हुए अभियान की शुरुआत जोबट पुलिस थाना से की ।