Homeझाबुआलंपी वायरस से ग्रसित गायों की देखभाल व उपचार नगर की जनता,समाज...

लंपी वायरस से ग्रसित गायों की देखभाल व उपचार नगर की जनता,समाज सेवियों और पशु विभाग द्वारा किया जा रहा

थांदला देश के कई राज्‍यों में गायों में लंपी स्किन रोग वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. जिसकी वजह से गुजरात, राजस्‍थान जो की हमारे आस पास के राज्‍यों में हजारों की संख्‍या में मवेशियों की मौत हो चुकी है. मरने वाले पशुओं में सबसे बड़ी संख्‍या गायों की है. लंपी संक्रामक रोग है जो वायरस की वजह से तेजी से फैलता है ये वायरस कोरोना जैसा ही बताया जा रहा है और कमजोर इम्‍यूनिटी वाली गायों को खासतौर पर प्रभावित करता है. इस रोग का कोई ठोस इलाज न होने के चलते सिर्फ वैक्‍सीन के द्वारा ही इस रोग पर नियंत्रण और रोकथाम की जा सकती है. हालांकि पशु चिकित्‍सा विशेषज्ञों की मानें तो कुछ देसी और आयुर्वेदिक उपायों के माध्‍यम से भी लंपी रोग से संक्रमित हुई गायों और भैंसों ठीक किया जा सकता है. वही थांदला नगर परिषद द्वारा भी मुहिम चलाई जारही है जिसमे नगर में कही भी इस प्रकार की लंपी वायरस से पीड़ित या लक्षण वाली गाय नजर आए तो नगर परिषद अधिकारी से संपर्क कर उन्हें उस गाय के बारे में बताएं नगर परिषद द्वारा वहां पर से गाय को ले जाकर नई मंडी में रखा जाएगा साथ ही उनकी देखरेख व इलाज करवाया जा रहा है इसमें नगर की जनता व समाजसेवियों द्वारा भी इन गायों का उपचार करवाया जा रहा है l यदि किसी को भी कहीं पर भी लंबी वायरस से ग्रसित गाय दिखे तो नगर परिषद के कर्मचारी गोराक राठौड़ से संपर्क करे नंबर 9406872392

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!