खवासा से अक्षय चौहान, प्रधुम्न बैरागी
खवासा। करने वाला श्याम कराने वाला श्याम की तर्ज पर नगर में आज होगा भव्य खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन खवासा श्याम प्रेमी द्वारा प्रति वर्ष शरद पूर्णिमा पर बाबा श्याम का भव्य कीर्तन का आयोजन श्याम प्रेमी द्वारा किया जाता है इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है जिसमे रोग्या देवी मंदिर प्रांगण में कीर्तन का आयोजन रात्रि 8 बजे से किया जाएगा जिसमे अखण्ड ज्योत,इत्र वर्षा,पुष्प वर्षा,छप्पन भोग,आलोकित श्रंगार के साथ प्रसिद्ध भजन गायक दीक्षा राठौर कोटा एवं चेतन दधीच जयपुर द्वारा बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।।