Homeझाबुआपार्षद चुनाव खत्म होते ही थांदला नगर में अध्यक्ष उपाध्यक्ष की खींचतान ...

पार्षद चुनाव खत्म होते ही थांदला नगर में अध्यक्ष उपाध्यक्ष की खींचतान  हुई शुरू

 @अविनाश गिरी थांदला

थांदला नगर परिषद में पार्षद चुनाव अभी कुछ दिनों पहले संपन्न हुए उसके पश्चात अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव जल्द से जल्द होने वाले हैं इसके लिए बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मंथन किया जा रहा है अध्यक्ष पद के लिए किसे चुनना है क्योंकि अध्यक्ष की दावेदारी करने हेतु भी तीन कैंडिडेट के नाम सामने आ रहे हैं तीन ही नाम दीगज है थांदला में 15 वार्ड हे जिसमें बीजेपी के 8 पार्षद जीत कर आए हैं वह 4 निर्दलीय , कांग्रेस की 3 सीटें आइए पार्टी को अपना अध्यक्ष बनाने के लिए 8 पार्षदों का बहुमत  से अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनेगा परंतु बीजेपी में तीन अध्यक्ष उम्मीदवार होने से खींचातानी चालू हो गई है कहीं ऐसा ना हो जाए किसी को अध्यक्ष पद के लिए नाम ना आने से  बीजेपी  को नुकसान ना झेलना पड़जाए l

जिसमें पहला नाम लक्ष्मी सुनील पणदा का आ रहा है जो कि एक स्वयंसेवक के रूप में  संगठन का काम करते आ रहे हैं इनके शांत स्वभाव व मिलनसार व्यक्ति हे  नगर की जनता में उनकी एक अलग ही पहचान बनी हुई है नगर की चाय पान की दुकानों की चर्चा में लक्ष्मी सुनील पणदा का अधिकतर नाम अध्यक्ष पद के लिए सुनने में आ रहा है नगर की जनता की पहली पसंद अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी सुनील पंडदा हे l

वही दूसरा नाम धापू गौर सिंह वसुनिया का आ रहा है जो कि पूर्व में भी कांग्रेस के राज में बीजेपी से पार्षद रह चुकी है व कॉपरेटिव बैंक झाबुआ में डायरेक्टर का पद 13 सालो तक संभाल चौकी है l साथी नेतागिरी मैं भी एक अच्छी भूमिका निभाई  है नगर के विकास को ऊंचाइयों पर भी ले जा सकती है l

वही तीसरा नाम पूर्व में नगर अध्यक्ष रहे बंटी डामोर की माता लीलाबाई का आ रहा है जो कि पूर्व में खजूरी से सरपंच रह चुकी है और इनकी भी कार्य  प्रणाली बहुत ही अच्छी मानी जा रही है अब देखना यह है कि पार्टी किस पर अपना विश्वास जताती है और किस पर नहीं l

उपाध्यक्ष के लिए भी बीजेपी से 3 नाम सामने आ रहे हैं 

पहला नाम माया सचिन सोलंकी जोकि वार्ड क्रमांक 6 से निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी है और साथ ही पूर्व में भी पार्षद रह चुकी हैl इनके सामने कोई प्रत्याशी खड़ा होने की हिम्मत ही नहीं भर पाया इस हिसाब से इनका भी नाम उपाध्यक्ष हेतु  चल रहा है और नगर में माया सचिन सोलंकी की उपाध्यक्ष बनने की बाते चल रही है

वही दूसरा नाम संदीप समर्थ उपाध्याय जिन्हें हम गोलू उपाध्याय के नाम से भी जानते हैं जो कि वार्ड 3 से पूर्व में पार्षद रह चुके हैं और वार्ड पांच में इस बार जीत हासिल की है साथी मंडल अध्यक्ष के पद पर रह कर भी इन्होंने बहुत सराहनीय कार्य किए हैं और आज भी करते आ रहे हैं किसी का भी कैसा भी काम हो तुरंत वहां पहुंचकर काम का निराकरण करवाया जाता है और नगर के चहेते भी हैं और अब नगर की जनता इन्हें उपाध्यक्ष के पद पर भी देखना चाहती है l

वही तीसरा नाम राजू धानक का आ रहा है जोकि  वार्ड क्रमांक 9 से निर्दलीय चुनाव जीतकर आए हैं साथ ही शुरू से ही बीजेपी समर्पित रहे हैं और अपना समर्थन भी बीजेपी को दिया है इनका सरल स्वभाव वह सेवा भाव पूरे नगर की जनता जानती है अब देखना यह है कि पार्टी अध्यक्ष उपाध्यक्ष किसे बनाती है l

बीजेपी पार्टी को करना पड़ेगा मंथन आपस में ही गुटबाजी से कहीं पार्टी को हो जाए ना नुकसान

अब देखना यह है कि रणनीतिकार क्या बनाते हैं अपनी रणनीति

कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि अध्यक्ष के जो 3 नाम चल रहे हैं उनमें से ही उपाध्यक्ष बनेगा और जो उपाध्यक्ष के नाम चल रहे हैं यह नाम चलते ही रह जाएंगे यदि अगर ऐसा होता है तो बीजेपी में कई बागी होते देखे जा सकते हैं यदि अगर कोई बागी होता है तो कांग्रेश कहीं अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष ना बना ले l अब देखना है पार्टी अपना विश्वास किस पर बनाती है और पार्टी के मोतियों को कैसे पीरों के रखती है l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!