Homeझाबुआआज़ाद अतिथि शिक्षक संघ की पेटलावद ब्लाक की नवीन कार्यकारिणी का गठन

आज़ाद अतिथि शिक्षक संघ की पेटलावद ब्लाक की नवीन कार्यकारिणी का गठन

जिले के सभी ब्लाकों में आजाद अतिथि शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है।इस दौरान आज पेटलावद में आजाद अतिथि शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई।जिसमें संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन संघ के जिला अध्यक्ष नाहर सिंह राणा, कार्यवाहक अध्यक्ष तोलसिंग डामर तथा संघ के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। बैठक में अतिथि शिक्षकों की सर्व सहमति से पेटलावद ब्लाक के अध्यक्ष जितेंद्र राठोर तथा ब्लाक उपाध्यक्ष जितेंद्र बर्मन को बनाया गया।साथ पेटलावद ब्लाक की संकूलो के प्रभारी भी बनाए गए। संकूल प्रभारी पुजा भूरिया बालक संकूल पेटलावद, वर्षा राठोर कन्या संकूल पेटलावद,विजय पाटीदार बालक संकूल बामनिया,सुकलाल देवदा कन्या संकूल बामनिया, पुष्पेन्द्र राठोर बालक संकूल रायपुरिया,कोमल भूरिया बोलासा,भंवरसिह परमार झकनावदा,रामचन्द्र मैंडा जामली,शांतिलाल पारगी देवली, प्रकाश डामर बरवेट,मंगलसिह पंवार बालक संकूल सारंगी, रमेश वसुनिया कन्या संकूल सारंगी, रमेश गरवाल करवड, दिलिप पाटीदार मठमठ, प्रकाश डामर मोहनकोट संकूल आदि को संकूल प्रभारी के दायित्व सौंपे गए।इस दौरान आजाद अतिथि शिक्षक संघ के पेटलावद ब्लाक के अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!