Homeझाबुआआज़ाद अतिथि शिक्षक संघ कि ब्लाक स्तरीय नवीन कार्यकारिणी का गठन

आज़ाद अतिथि शिक्षक संघ कि ब्लाक स्तरीय नवीन कार्यकारिणी का गठन

थांदला-आज आजाद अतिथि शिक्षक संघ की थांदला एवं मेघनगर ब्लाक की संयुक्त बैठक थांदला मंडी प्रांगण में हुई।बैठक अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नाहर सिंह राणा,कार्यकारिणी अध्यक्ष तोलसिंह डामर कि उपस्थिति में अतिथि शिक्षक संघ की सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें थांदला ब्लाक का अध्यक्ष गोविंद भाबर को बनाया गया।तथा उपाध्यक्ष ईश्वर मुणिया को बनाया गया।साथ ही ब्लाक की समस्त संकूलो के प्रभारी भी बनाए गए। चिराग कटारा कन्या संकूल थांदला,नारायण मकवाना हरिनगर,प्रताप डामर काकनवानी,विपिन बरमंडलिया हाई स्कूल बैडावा,कांतिलाल मैडा चांपानेर,मुकेश गेहलोत कुकडीपाडा संकूल,देवू देवदा कन्या संकूल खवासा आदि को संकूल प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।इस दौरान आजाद अतिथि शिक्षक संघ के समस्त जिला पदाधिकारी एवं थांदला,मेघनगर के अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!