@वॉइस ऑफ झाबुआ @VOICE OF JHABUA

पेटलावद में चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी की और से वार्ड 11 से किरण संजय कहार को अधिकृत किया है,मेरा वार्ड मेरा ही परिवार हे की भावना से कार्य करते हुए वार्ड हित को देखते हुए अपना वचन पत्र जारी किया हे और उक्त वचन पत्र वार्ड रह वासियों के साथ विचार विमर्श करके ही इसको प्रारूप दिया हे,वार्ड 11 के विकास के लिए दृढ़ संकल्प लेते हुए वचन पत्र जारी किया हे जो इस प्रकार हे।
(1) वार्ड में पानी की तीनो टंकीयो पर आरओ प्लांट लगवाने का कार्य करवाया जायेगा।
(2) पिपाडा गली स्थित पानी की टंकी का पुर्ननिर्माण करवाया जायेगा ।
(3) भेरु चौक स्थित टंकी के पास बोरींग करवाना ।
(4) रायपुरिया मेन रोड से वार्ड का नया स्वागत द्वार बनवाना ।
(5) भोई मोहल्ले चौराहे पर 3 सीसीटीवी केमरे और लगवाना ।