Homeझाबुआहर समस्या के समाधान को लेकर वचन पत्र बनाया

हर समस्या के समाधान को लेकर वचन पत्र बनाया

 

@Voice ऑफ झाबुआ        @Voice ऑफ झाबुआ

नगर के चुनावी वार्ड 2 के निर्दलीय प्रत्याशी ने वार्ड को अपना समझते हुए वार्ड की जनता के हित में एक अनोखा और सर्व युक्त और सर्व समावेशी वार्ड वाशियो से विचार के माध्यम से वचन पत्र जारी किया,वही निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डी गोपाल मुलेवा ने वचन के साथ जनता के बीच में लागू भी करने का संकल्प लिया हे,वार्ड दो में निम्न बिंदु के साथ वचन पत्र जारी किया हे जो इस प्रकार हे….

01 वार्ड में उचित स्थान पर बोरवेल करवाए जाएंगे एवं हर चौराहे पर पीने योग्य पानी के नल लगवाऊंगी

02 हर वर्ष वार्ड के मेधावी छात्रों को पार्षद द्वारा 5000 रुपए की राशि दी जाएगी

03 वार्ड के सुरक्षा दृष्टि से पूरे वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगवा कर सतत निगरानी करवाएंगे

04 सभी सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे दिलवाया जाएगा

जेसे:-

प्रधानमंत्री आवास योजना ,विधवा पेंशन योजना ,वृद्धा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ,विकलांग पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि ,ई – श्रम कार्ड ,जन्म मृत्यु प्रणाम पत्र ,आयुष्मान कार्ड ,वोटर आईडी अन्य समस्त सरकारी योजना

05 समय-समय पर मक्खी मच्छरों के प्रकोप को खत्म करने हेतु फागिंग मशीन द्वारा दवाई का छिड़काव करवाया जाएगा

06 वार्ड में स्वच्छता का ध्यान रखते हुए प्रमुख चौराहे पर डस्टबिन व सफाई कर्मियों के नाम व नंबर लिखे जाएंगे

07 वार्ड में निवासरत महिलाओं की समस्याओं हेतु व्हाट्सएप पर महिला सोश्यल ग्रुप बनाकर समस्या का निदान किया जाएगा

08 वार्ड वासियों को प्रतिदिन पीने योग्य पानी दिए जाने के लिए आरओ वाटर पाइप लाइन शीघ्र चालू करवाएं जाएगी

09 वार्ड की जिन गलियों में रोड निर्माण व सीमेंटीकरण नहीं हुआ एवं पुरानी नालियों का पुनः उद्धार किया जाएगा

10 राशन कार्ड (बी पी एल) से वंचित सभी पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड बनवाया जाएगा

11 वार्ड की प्रत्येक बेटियों की शादी में 5001 रुपए की राशि पार्षद द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी

12 मेरा वार्ड मेरा परिवार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिसमें शासन व नगर परिषद द्वारा किसी भी योजना को मेरे वार्ड के परिवार के समक्ष रखकर योजना का लाभ दिलवाऊगी

13 पेटलावद में स्थित मुक्तिधाम में छायादार वृक्ष हेतु पौधारोपण किया जाएगा

14 वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक चालू करवा कर प्राथमिक उपचार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाऊगी

15 वार्ड में एंबुलेंस सुविधा पार्षद द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाऊगी

16 वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!