Homeझाबुआभाजपा अधिकृत प्रत्याशी ने 22 बिंदु के साथ जारी किया संकल्प पत्र

भाजपा अधिकृत प्रत्याशी ने 22 बिंदु के साथ जारी किया संकल्प पत्र

 

@Voice ऑफ झाबुआ       @वॉइस ऑफ झाबुआ

पेटलावद चुनाव के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी वार्ड 8 से राजेश यादव ने वार्ड वासियों के लिए निम्नलिखित संकल्प पत्र जारी करते हुए वार्ड की जनता को पूर्ण रूप से धरातल पर लागू करते हुए संकल्प लिया हे।

(1)बामनिया रोड़ पर दोनो तरफ जल निकासी की सुचारू व्यवस्था के लिए आर सी सी का मजबूत नाला निर्माण

(2) बामनिया रोड़ से लगी दामोदर कॉलोनी में सीसी रोड़…निर्माण , स्ट्रीट लाईट सहित विद्युत पोल की स्थापना ।
(3) बामनिया रोड़ से जुड़ी पूर्व – पश्चिम क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में जलनिकासी , प्रकाश तथा सीसी रोड़ एवं प्रतिदिन सफाई की समूचित व्यवस्था ।
(4)कानवन रोड़ , चोयल हॉस्पीटल के सामने स्थित 11 के . वी . विद्युत लाईन शिफ्टिंग करवाना ।

(5) वार्ड से जुडे सीर्वी मोहल्ला क्षेत्र में सीर्वी समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों के मार्गदर्शन में आईजी केन्द्र की शुरूआत करना ।

(6)कानवन रोड , गली नं . 1 , 2 , 3 , 4 एवं चोयल हॉस्पीटल के सामने गली में आवश्यकतानुसार सीसी रोड़ व नाली निर्माण , स्ट्रीट लाईट के साथ विद्युत पोल स्थापना ।

(7) वार्ड की सुरक्षा हेतु पूलिस सहायता केन्द्र की शुरूआत ।

(8)कानवन रोड ( चोयल हॉस्पिटल के पास ) पानी की टंकी का निर्माण ।

(9) सीर्वी समाज के मुक्तिधाम का जिर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण ।

(10) कॉलेज के सामने नई बस्ती से सिविल अस्पताल तक विद्युत पोल लगाकर वेपर लेम्प के माध्यम से प्रकाश की समूचित व्यवस्था ।

(11) रविदास मोहल्ला में पेयजल हेतु पानी की टंकी निर्माण एवं हर घर जल आपूर्ति ।

(12)अम्बेडकर बस्ती ( नई बस्ती ) में आर . ओ . पेयजल की आपूर्ति ।

(13) नई बस्ती ( बरवेट रोड़ ) पर स्थित शीतला माता मन्दिर का जिर्णोद्धार ।

(14) रविदास मोहल्ला , अम्बेडकर बस्ती में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण ।

(15)कॉलेज के सामने नई बस्ती में पम्पावती किनारे पर रिटर्निंग वॉल का निर्माण ।

(16) पम्पावती नदी की सफाई एवं गहरीकरण ।

(17) तेजाजी मन्दिर से फूटा मन्दिर होते हुए अटल बस्ती तक पक्का रोड़ , पुलिया का निर्माण |

(18) अटल बस्ती में प्राथमिक शाला की स्थापना ।

(19)सम्पूर्ण वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगवाना ।

(20) केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन ।

(21)सम्पूर्ण वार्ड में स्थित खाली प्लाट की सफाई , कचरा निपटान की व्यवस्था तथा मच्छर उन्मूलन की कारगर व्यवस्था करना , पेयजल हेतु सार्वजनिक नल ।

(22) सम्पूर्ण वार्ड में पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना , वृद्धावस्था पेंशन , विधवा पेंशन , निशक्तजन पेंशन , गरीबी रेखा के राशन कार्ड सेवाओं का लाभ पहुँचाना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!