Homeधारसरदारपुरविधायक ग्रेवाल के प्रयासो से 5 नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन की मिली...

विधायक ग्रेवाल के प्रयासो से 5 नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन की मिली स्वीकृति

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के 30 बिस्तरीय अस्पताल से 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के रूप मे स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से स्वास्थ्य के क्षेत्र मे सरदारपुर तहसील को एक ओर सौगात मिली है इस बार तहसील के लेडगाॅव, बडोदिया, धुलेट, हातोद और टिमायची मे नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन की स्वीकृति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश से प्राप्त हुई है प्रत्येक स्थान पर लगभग 49 लाख की लागत से नवीन भवन का निर्माण आने वाले समय मे प्रारंभ होगा। लेडगाॅव, बडोदिया, धुलेट, हातोद, टिमायची मे जर्जर भवन होने से कई समय से नवीन भवन की स्वीकृति की मांग की जा रही थी जिसको दृष्टिगत रखते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा जनता के स्वास्थ्य के हित मे विशेष प्रयासो से नवीन भवन निर्माण की सौगात ग्रामीणो को दिलवाई है। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!