HomeUncategorizedभाजपा वाले खुद का एसपी ला रहे...? जनता का सेवक लाओ...

भाजपा वाले खुद का एसपी ला रहे…? जनता का सेवक लाओ तो जनता भी साथ देगी चुनावी साल है …शिवराज जी..जनता न हो बेहाल

उमेश चौहान

जिले के पुलिस कप्तान को हटाए एक दिन नही हुआ और नेताजी जी लग गए जुगाड़ में

कहने को तो यह चुनावी साल है और इस बार हर कोई बे मिसाल है सब नेता अपनी अपनी डींगें जिले में हांक रहे है ..सत्ता की मलाई ऐसी की हर कोई उसे चाटना चाहता है …मलाई जितनी ज्यादा गाढ़ी होगी उतनी ज्यादा चाटने को मिलेगी कुछ इसी तरह का वाक्या कल पेटलावद दौरे पर पधारे सीएम साहब के सामने हुआ जब जिले के कुछ भाजपाई नेता अपनी मनपसंद का अफसर ..एसपी.. यहां मांगने सीएम साहब के पास चले गए और बोले कि साहब यह अपने खास है इन्हें यंहा भेज दीजिए ….

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या भाजपाई नेता अपना मन पसन्द का अधिकारी क्यो बिठाना चाहते है ..क्या उनके अवैध धंधे है अवैध कार्य है जो उनकी मन पसंद का एसपी जिले में मांग रहे है …..

इससे अच्छा होता कि भाजपाई ऐसा अफसर जिले के लिए मांगते जो जनता का दिल जीत ले जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे ओर पहले से ही उस अफसर की छवि ऐसी हो जिसका जनता में सम्मान हो ..पर नही यहाँ के भाजपाई जनता की सेवा छोड़ लगे अपनी सेवा में क्यो की अपना मनपसंद अधिकारी लाकर अपने गेर कानूनी कार्य जो करवाना है ….हम तो यही कहेंगे कि यह चुनावी साल है भय्य्या अगर जनता को ज़रा सी भी तकलीफ हुई तो जनता इस बार चुनाव में आआपको सबक सिखा सकती है इसीलिए फिलहाल तो जनता की सुन लो नही तो जनता किसी की नही सुनती…..

नेताओ ने रुकवाया भरष्टाचार में लिप्त टी आई का ट्रांसफर

आखिर सत्ता विरोधी टी आई पर क्यो है मेहरबान

जिंहा अभी कुछ दिनों पहले जिले के कई थाना प्रभारियों की तबादला सूची जारी होने वाली थी परंतु वह जारी नही हो सकी जिसका कारण है जिले के नेताओ ने मोटा मांल लेकर उन थाना प्रभारियों का स्थान्तरण रुकवा दिया इसमे से कई थाना प्रभारी तो ऐसे है कि जो भाजपा सरकार के विरुद्ध ही कार्य करते है ….खासकर कल्याणपूरा थाना फिलहाल जिले में भ्र्ष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बना हुआ है आखिर ऐसे थाना प्रभारी का स्थान्तरण रुकवाना कहा तक उचित है….अब देखते है नए एसपी साहब कोंन आते है और जिले को किस ओर ले जाते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!