Homeझाबुआजयस ने विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

जयस ने विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

आज पेटलावद पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जयस द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें निम्न मांगे की गई।

(1) सीएम राइस स्कूल पेटलावद में विषय वार शासकीय शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।
(2)बालक ओर बालिका छात्रावासो में विशेष कोंचिंग व्यवस्था करें।
(3) पेटलावद मुख्यालय पर कृषि महा विद्यालय शीघ्र खोला जाए
(4) जीन छात्रावास अधीक्षको के एक ही जगह एक ही छात्रावास में तीन वर्ष से अधिक हो गए है उन्हें हटाकर परीक्षा के माध्यम से नए अधीक्षको की प्रतिनियुक्ति की जावे।
(5) बैकलॉग पदों की शीघ्र भर्ती कर नियुक्ति की जावे।
(6) महाविद्यालय विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत आदिवासी छात्र छात्र छात्राओं के पालको के वार्षिक आय सीमा ₹800000 से अधिक की जावे।
(7) किसानों का कर्ज माफ कर डिफाल्टर किसानों को मुख्यधारा में जोड़ा जावे।
(8) कर्मचारियों को शीघ्र OPS लागू किया जावे !
(9) बेरोजगार युवाओं का केम्प लगाकर उद्योग हेतुं ऋण और शासकीय भूमि उपलब्ध कराई जाए।
(10) शासकीय महाविद्यालय पेटलावद का नाम महामानव टंट्या भील महाविद्यालय के जावे।
(11) शासकीय महाविद्यालय पेटलावद में विगत 2 वर्षों से अधूरे पड़े साइंस विभाग की करोड़ो का भवन अधूरा पड़ा है जो की घटिया निर्माण पर ही निर्माण किया जाकर भविष्य में किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दिया जा रहा है उक्त भवन का निर्म5 भूमि से फिर से करवाया जावे ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जावे।
(12) प्रधानमंत्री आवास में ग्रामीण क्षेत्रों में राशि बढ़ाकर शहरी क्षेत्र के समान 2 लाख 70 हजार किया जावे।
ज्ञापन देते समय जयस जिला प्रभारी कान्तिलाल गरवाल,युवा नेता ईश्वर लाल गरवाल,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज डामर, जिला मीडिया प्रभारी संदीप वसुनिया,आईटी सेल प्रभारी खुशाल भाबर,ब्लॉक प्रभारी प्रकाश ताड़,ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष अमरसिंह देवड़ा,अजय डामर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!