@Voice ऑफ झाबुआ

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झाबुआ जिले के चार निकायों में से सिर्फ पेटलावद ही चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे बाकी अन्य निकायों में नही जिसको लेकर भी झाबुआ जिले की राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ हे,वही पेटलावद में हो रहे चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हे शिवराज सिंह की सभा व्यवस्था को लेकर दहाई के रूप में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे इसका मतलब साफ तौर पर देखा जा सकता है की पेटलावद के जिला भाजपा सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनदेखा कर दिया हे।
शिवराज के मंच पर लगे बैनर में भाजपा गिनती भूली….
पेटलावद में हो रहे चुनाव को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आने वाले हे,वही मंच पर एक बड़ा बैनर लगाया जिसमे वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी के साथ भाजपा के सभी 15 वार्ड के अधिकृत प्रत्याशी का नाम सहित फोटो लगाया परंतु वार्ड 6 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी गौतम गेहलोत का ना तो फोटो था और नाही कोई वार्ड नंबर अंकित था ऐसे में चुनावी सभा में उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा संगठन का मजाक उड़ाते हुए तंज कसते हुए नजर आए।
जिला संगठन आखिर गिर ही गया शंकर के कदमो मे….
