Homeझाबुआगौतम गेहलोत ने जिला संगठन का किया सम्मान

गौतम गेहलोत ने जिला संगठन का किया सम्मान

@सुरेश मुलेवा 

पेटलावद के वार्ड 6 में बीते कुछ दिनों से सियासत में चल रही अटकलें अब समाप्त हो गई है। यहां से भाजपा उम्मीदवार बने गौतम गेहलोत ने यू टर्न लेते हुए चुनाव लड़ने की जानकारी अपनी फेसबुक की एक पोस्ट के जरिए दी। इस पोस्ट के लोग कई मायने निकाल रहे है।
आपको बता दे कि नाम वापसी के दिन गोतम गेहलोत ने इस वार्ड से खड़े हुए निर्दलीय उम्मीदवार शंकर राठौर द्वारा उन्हें समर्थन नही देने के कारण चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद यहां चर्चा थी कि आखिर कोन भाजपा का उम्मीदवार रहेगा और भाजपा किसके पक्ष में जनता से वोट की अपील करेगी, लेकिन सीएम के दौरे के ठीक पहले लगता है भाजपा ने इस वार्ड के डैमेज कंट्रोल को भुना दिया है और यहां निर्दलीय उम्मीदवार शंकर राठौड़ को मना लिया गया है। यह सूत्र बता रहे है। आज सीएम शिवराज के सामने शंकर राठौड़ शायद इसकी घोषणा कर दी कि वे गोतम को समर्थन दे रहे है। देखना यह दिलचस्प होगा कि ऐसा होता है या नहीं…?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!