रक्त मित्र सम्मेलन जबलपुर में जिले का नेतृत्व कर रहे युवा का हुआ सम्मान।

वॉइस ऑफ झाबुआ
ब्लड डोनेशन टीम थांदला 24×7 द्वारा लगातार किए जा रहे समाज सेवा के कार्य एवं जरूरतमंद लोगों को हर समय रक्त की उपलब्धता कराने के नेक कार्यों के लिए दिशा वेलफेयर,अनुश्री वेलफेयर एवं थैलेसीमिया जन जागरण समिति जबलपुर,मध्य प्रदेश द्वारा
ब्लड डोनेशन टीम थांदला 24×7 को सम्मानित किया गया ज्ञात हो ब्लड डोनेशन टीम थांदला 24×7 झाबुआ जिले के अलावा भी अन्य प्रदेशों में भी पुरुस्कृत किया जाता रहा है मध्य प्रदेश से चुनी हुई संस्थाओं को एक मंच पर सम्मानित किया गया निरन्तर 5 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करते आए है। लगातार 11 बार रक्तदान कर चुके हे ब्लड डोनेशन टीम के संदीप जिनका आज दिनांक 18 सितंबर को जबलपुर में सम्मान हुआ।