Homeझाबुआहोम्योपैथी डिग्री की आड़ में एलोपैथी पद्धति से इलाज़ करने वाले फ़र्जी...

होम्योपैथी डिग्री की आड़ में एलोपैथी पद्धति से इलाज़ करने वाले फ़र्जी डॉक्टर पर FIR दर्ज। भला हो उन अधिकारियों का जो भोलेभाले आदिवासी समाज को फर्जियो के ड्रग ट्रायल का शिकार होने से बचा रहे।  जान से खिलवाड़ करने वाले झोला छाप फर्जी डॉक्टरों के बचाव में खूब चली नेतागिरी । 

होम्योपैथी डिग्री की आड़ में एलोपैथी पद्धति से इलाज़ करने वाले फ़र्जी डॉक्टर पर FIR दर्ज।

 

भला हो उन अधिकारियों का जो भोलेभाले आदिवासी समाज को फर्जियो के ड्रग ट्रायल का शिकार होने से बचा रहे। 

 

जान से खिलवाड़ करने वाले झोला छाप फर्जी डॉक्टरों के बचाव में खूब चली नेतागिरी । 


 

 

वॉइस ऑफ झाबुआ। 

 

जिले के कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में फर्जी डॉक्टरों पर चल रही कार्यवाही से जिले के फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्यवाही की इसी कड़ी में संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग श्री सुनील झा एवं उनकी टीम ने पारा में राणापुर रोड स्थित एक अस्पताल में छापामार कार्यवाही की उक्त अस्पताल में झोला छापो का नेता कहे जाने वाला बीएचएमएस डॉक्टर अमृतलाल धंधील होम्योपैथी डिग्री की आड़ में एलोपैथी पद्धति से भोलेभाले आदिवासी लोगो का इलाज़ करते पाया गया साथ ही उसके अस्पताल में बड़ी मात्रा में एलोपैथी दवाओं का ज़खीरा भी मिला है।

मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए श्री झा और उनकी टीम में मौके पर पंचनामा बनाते हुए दवाओं को जप्त कर संबंधित फर्जी डॉक्टर के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करवाई है।

कार्यवाही के बाद उक्त फर्जी डॉक्टर धांदिल राजला व पारा के सभी झोला छाप फर्जियों को अपने ही क्लिनिक पर एकत्रित कर घंटो बैठा रखा और उनकी हौसला अफजाई करता रहा। 

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सभी डॉक्टर से आगृह किया है कि वह सभी अपनी पैथी में इलाज़ करे अगर नियम विरुद्ध इलाज किया तो कार्यवाही की जाएगी। भोलेभाले आदिवासी समाज को ड्रग ट्रायल का शिकार नहीं होने देंगे।

पारा में चल रही कार्यवाही के दौरान कुछ राजनीति फोन भी आये जिन्होंने कार्यवाही रुकवाने की कोशिश भी की परंतू अधिकारियों की नियमानुसार कार्यवाही अभी चौराहों पर जनचर्चा का केंद्र बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!