सरदारपुर, बालूसिंह बारिया / योगेश गवरी
राजोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नकली पुलिस क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर एक ट्रक चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया हालांकि पुलिस को घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी काफी मशक्कत करने के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मंगलवार दोपहर के बाद कोर्ट में पेश किया गया पुलिस प्रशासन इन आरोपों आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर किसी अन्य लोगों को घटना का शिकार तो नहीं बनाया इसके बारे में में जानकारी तलाश कर रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जिराबाद से ट्रक क्रमांक एमपी 44 एच 0169 में सीमेंट की बोरियां भरी हुई थी मंदसौर की ओर जा रहा था रास्ते में राजोद थाना के अंतर्गत तीन युवक ट्रक चालाक राहुल मेघवाल को रोका लिया और तीनों ने अपने को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताया और ट्रक चालक को धमकाने लगे और गाड़ी के कागज मांगे ट्रक ड्राइवर डर गया और ट्रक वहीं छोड़ गया
पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
थाने पर तीनों आरोपियों से पूछताछ की गई जिसमें तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया आरोपियों ने अपना नाम राहुल पिता रमेश चंद्र नरेंद्र पिता रमेश कमल पिता राधेश्याम बताया पुलिस द्वारा इन तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य कई धारा के प्रकरण दर्ज किए सरदारपुर टीआई अभिनव शुक्ला के अनुसार ट्रक चालक जा रहा था तभी रास्ते में नकली पुलिस अधिकारी बनकर रात्रि में ट्रक के साथ लूट पात कर रहे थे सूचना पाकर पुलिस जवान द्वारा घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया उन पर प्रकरण दर्ज किया गया मामले की जांच की जा रही है