Homeधारएक मिसाल ऐसी भी श्राद्धपक्ष के माह में पितरों के प्रति सच्ची...

एक मिसाल ऐसी भी श्राद्धपक्ष के माह में पितरों के प्रति सच्ची श्रद्धा माध्यमिक स्कूल में शिक्षा की ओर बच्चों को किया प्रेरित

धार, बालुसिंह बारिया

ग्राम चिकली के उद्यानिकी विभाग में पदस्थ सखाराम पिता बापुसिंह मुजाल्दा व पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक अरुण पिता उदयसिंह मुजाल्दा ने अपने गांव चिकली की माध्यमिक स्कूल में शिक्षा की ओर बच्चों को प्रेरित करने के लिए कक्षा 08 वी क्लास में प्रथम चार छात्रों को स्व बापूसिंह मुजाल्दा एवम स्व उदयसिंह मुजाल्दा की याद में स्कालरशिप योजना क्रमशः 2101, 1501,1101, 551 रुपये स्कालरशिप शुरुआत करने की इच्छा जताई है स्कूल के प्रधानाध्यापक के समक्ष।इनाम की राशि इस बार जो आठवी क्लास में प्रथम आये 04 विद्यार्थियों को 26 जनवरी 2023 में प्रदाय की जाएगी ओर प्रत्येक वर्ष प्रदाय की जायेगी यह निश्चित ही आदिवासी क्षेत्र में एक मिसाल पेश होगी।
शिक्षा एक चमत्कार की तरह है, जो हमें इस ग्रह पर सुखी रहने के सभी चमत्कारों को सीखने में मदद करती है। यह हमें सभी संदेहों और अंधविश्वासों से मुक्त करने के साथ ही समाज को प्रभावित करने वाली सभी बुराईयों को हटाने में मदद करती है। बेहतर शिक्षित लोग बहुत आसान और सुरक्षित तरीके से परिवार और राष्ट्र की सुरक्षा कर सकते हैं। अरुण मुजाल्दा मध्यप्रदेश पुलिस के नेतृत्व में यह पहल की जा रही है यह जानकारी ग्राम पंचायत बेकलिया गंधवानी विधानसभा के पप्पूसिंह मंडलोई ने दी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!