Homeझाबुआखवासाजिला पंचायत सदस्य पहुंची निरीक्षण करने, विद्यालय में पाई गई कई प्रकार...

जिला पंचायत सदस्य पहुंची निरीक्षण करने, विद्यालय में पाई गई कई प्रकार की कमियां, पंचायत का भी किया गया निरीक्षण

वॉइस ऑफ झाबुआ, खवासा

आज ग्राम पंचायत मकोड़िया में जिला पंचायत सदस्य द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें माध्यमिक स्कूल मकोड़िया में जर्जर स्कूल भवन, एक कक्ष में 80 छात्र की पढ़ाई, टीचर्स की कमी और मिडिल स्कूल भवन की कमी पाई गई। विद्यालय में छात्रों से संवाद किया, टीचर्स को अच्छी शिक्षा देने का बोला और समय पर स्कूल आने का बोला। इसके बाद पंचायत का निरीक्षण किया जहां पर आईडी, पेंशन, निर्माण कार्य और नई कार्ययोजना बनाने का सरपंच सचिव को बोला। इसके पश्चात बालक और कन्या छात्रावास में निरीक्षण किया जहां पर एक भी बच्चा नहीं पाया गया सब छुट्टी पर, कन्या हॉस्टल की अधीक्षिका अनुपस्थित मिली, दोनों अधीक्षकों को समझाइश दी गई की, 24 घंटे अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहे, हॉस्टल अधीक्षिका ने भवन की कमी बताई, जिस पर रेखा निनामा ने समस्या हल करने के लिए आश्वासन दिया और जिला पंचायत में बात रखने की बात कही। इस अवसर पर मकोड़िया पंचायत के कार्यकर्ता पंच गब्बरसिंह भाबर, धनसिंग देवदा, जनपद सदस्य गजेंद्र सिंगाड़, शैतान सिंगाड़, सांवरा पारगी, दिलीप गणावा, धनराज भाबर सामाजिक कार्यकर्ता आदि गांव के जयस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!