भरत शर्मा / कल्याणपूरा
ब्लाक सेवादल कल्याणपूरा के अध्यक्ष प्रताप बुंदेला ने किसानों का समर्थन करते हुए आरोप लगाया की कल्याणपूरा सोसायटी पर किसानों को खाद नही मिल रहा है जबकि सरकार बोल रही है कि यहां खाद की कोई कमी नही है हम कल भी किसानों के साथ सोसायटी पर गए थे खाद लेने पर प्रबन्धन ने किसानों को खाद देने से मना कर दिया जब हमने कहा कि क्यो आप खाद नही दे रहे हो तो उन्होंने सही ढंग से जवाब देना उचित नही समझा… प्रताप बुंदेला ने बताया कि हमने हमारे वरिष्ठ नेता को इस बारे में अवगत करवाया है और में किसानों के साथ हो रहे अत्याचार का खुला विरोध करता हु यह सरकार किसानों पर तानाशाही कर रही है यह किसानों को लगातार मुश्किल में डालकर अब खेती भी नही करने दे रही है ओर यहां के कुछ नेता जो कांग्रेस से निष्काषित है तो कुछ भाजपा के है यह सब मिलकर सोसायटी में भारी भ्रष्टाचार कर रहे है अगर जल्द ही किसानों की समस्याएं नही सुनी तो ब्लाक सेवादल आंदोलन करने से पीछे नही हटेगा।
