
विजय कनेश।
सोंडवा/ बखतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मथवाड में दो बाईक आमने सामने भिड़ी, एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है ।दो बाईक सवार को हाथ पैर में चोटे आई है।
दूसरी घटना ग्राम मधुपलवी की है । जहा पर तेज रफ्तार अज्ञात बाईक सवार ने भीड़ को कुचला। मधुपलवी में आदिवासी समाज का परंपरागत दिवासा का त्योहार मनाया जा रहा था लोग पिहा( बासुरी) की धुन पर नाच रहे थे । उसी समय तेज रफ्तार से आई अज्ञात बाईक ने लोगो को कुचल दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना में चार को चोटे आई है। तो वहीं पहली घटना में तीन लोग घायल हुए।
घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया ।