Homeभोपालविधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत का इतिहास बनाने में पिछडा वर्ग...

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत का इतिहास बनाने में पिछडा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी : विष्णुदत्त शर्मा

@Voice ऑफ झाबुआ         @Voice ऑफ झाबुआ

पिछडा वर्ग मोर्चा का प्रदेश में कार्य क्षेत्र बडा है। इस दृष्टि से मोर्चा की ताकत भी बडी है। स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के 55 प्रतिशत से अधिक पिछडा वर्ग समाज के हमारे कार्यकर्ता चुनाव जीते हैं। जिससे हमारी ताकत और बढी है। इसी ताकत के साथ पिछडा वर्ग मोर्चा शक्ति केन्द्र और हर बूथ तक पहुंचे और पिछडा समाज के अलग अलग वर्गों को अभियान चलाकर जोडे। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पिछडा वर्ग मोर्चा जीत का इतिहास बनाने का काम करेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

नारायण सिंह कुशवाह संगठन काम में पारंगत : शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कुशवाह को पिछडा वर्ग मोर्चा का दायित्व सौंपा है। कुशवाह अनुभवी नेता है। वे लगातार राज्य और केबिनेट मंत्री रहे। साथ ही संगठन काम में भी पारंगत है। समाज के विभिन्न संगठनों में वे महत्वपूर्ण पदों पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी रहे है। इनके अनुभवों का लाभ पिछडा वर्ग मोर्चा के माध्यम से पार्टी संगठन को मिलेगा।

योजना बनाकर काम करे मोर्चा
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जैसे दिन रात काम करने वाले नेता है। देश और प्रदेश में हमारी सरकार है। जनकल्याण की योजनाओं के साथ हम गरीबों का जीवन बदलने के काम में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात कही है उसे पिछडा वर्ग मोर्चा समाज के सभी वर्गो को पार्टी की विचारधारा से जोडकर साकार करें। उन्होंने कहा कि सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भाजपा हमारा नारा नहीं हमारा मंत्र है। इसे साकार करते हुए पिछडा वर्ग मोर्चा समाज के प्रत्येक वर्ग में नेतृत्व तैयार करे और सभी समाजों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पिछडा वर्ग मोर्चा योजना बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा फूट डालो और राज करो की नीति पर काम किया है। वे लोग झूठ फैलाने के लिए अलग अलग क्षेत्रों में अपने एजेंट फैला रहे है। पिछडा वर्ग मोर्चा ऐसे लोगों को पूरी ताकत के साथ जवाब दें।

केन्द्र और राज्य सरकार की योजना पिछडा वर्ग तक ले जाने में सेतु बनें : रावत
पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं मोर्चा प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान उसके कर्मठ कार्यकर्ता है। पार्टी नेतृत्व ने नारायण सिंह कुशवाह जैसे अनुभवी व्यक्ति को पिछडा वर्ग मोर्चा की कमान सौंपी है।कुशवाह संगठन कार्यो के साथ प्रशासनिक अनुभवों के धनी है। इनमें भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने की ललक है। मुझे आशा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की अपेक्षाओं पर कुशवाह खरा उतरेंगे।

आने वाले चुनावों में अपेक्षा से बढ़कर परिणाम देगा ओबीसी मोर्चाः कुशवाह
शपथ ग्रहण समारोह में संबोधित करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नारायणसिंह कुशवाह ने कहा कि नियुक्ति के बाद से मुझे पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं, मोर्चा कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व स्नेह मिला है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी और ओबीसी मोर्चा के लिए काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मोर्चा के सभी कार्यकर्ता युवा और मेहनती हैं। हम सब मिलकर मेहनत करेंगे और 2023 तथा 2024 के चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अपेक्षाओं से बढ़कर परिणाम देगा। कुशवाह ने कहा कि आने वाले एक साल में हमें पूरी मुस्तैदी, जागरूकता और नई भूमिका में काम करना है। हमें एक तरफ पार्टी और सरकार के जनहितैषी कामों को जनता तक ले जाना है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा आरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर जनता को गुमराह करने के जो प्रयास किए जा रहे हैं, उनका भी जवाब देना है। श्री कुशवाह ने कहा कि आगामी 9-10 सितम्बर को जोधपुर में मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। उसके बाद हम प्रदेश कार्यसमिति की बैठक करेंगे और जिलों के सम्मेलन आयोजित कर मोर्चा के कामकाज की योजना तैयार करेंगे।कुशवाह ने कहा कि पार्टी संगठन ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुझे जो जिम्मेदारी है, मुझ पर जो विश्वास जताया है उसके लिए में पार्टी संगठन का आभारी हूं।इस दौरान मंच पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, वरिष्ठ नेता रामकृष्ण कुसमरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित थे। मंच का संचालन संतोष राठौर और आभार संजय राय ने माना।वरिष्ठ नेताओं के साथ किया माल्यार्पण
पदभार से पहले मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर स्थित पं. दीनदयाल जी, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कुशवाह मोर्चा कार्यालय पहुंचकर विधि विधान से पूजन कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पार्टी एवं मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश भर से आए मोर्चा के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!