HomeUncategorizedग्राम पंचायत पिठडी मे पंचायती राज चुनाव मेंक्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का...

ग्राम पंचायत पिठडी मे पंचायती राज चुनाव मेंक्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

झकनावदा

जबसे प्रदेश और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है चारों ओर विकास हो रहा है पहले सड़के नहीं थी बिजली नहीं थी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी और न ही सिंचाई की व्यवस्था थी परंतु जब से भाजपा सरकार बनी है बिजली पानी और सड़क सहित अनेक विकास के कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करें आपके क्षेत्र में कई सिंचाई परियोजना पूर्ण हो चुकी है जिससे पूरा क्षेत्र सिंचित हो चुका है जिसके कारण आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है उक्त संबोधन पेटलावद की पूर्व विधायक निर्मला भूरिया ने ग्राम पंचायत पिठडी आयोजित नवनिर्वाचित सरपंच और जनपद सदस्य के स्वागत समारोह के अवसर पर कहा सुश्री भुरिया ने कहां जनता ने में जिम्मेदारी दी है अब हमें उस जिम्मेदारी का निर्वाहन करना है पंचायती राज आम जनता से सीधे संपर्क में रहता है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी जी ने कहा आपने भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन दिया है अब हमारी बारी है आपकी जो भी समस्या है जनपद पंचायत और पंचायत के माध्यम से उन्हें हल किया जाएगा सभी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि आमजन की समस्या हल करने के लिए प्रयासरत हैं जनपद के उपाध्यक्ष देवकुअर पडियार ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की सोच और विचारधारा है राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को लाभ पहुंचाना आप और हम मिलकर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखेंगे और हमारे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में क्षेत्र का विकास करेंगे स्वागत भाषण देते हुए मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया ने कहा पहली बार हमारे मंडल से इतनी बड़ी संख्या में जनपद सदस्य और सरपंच निर्वाचित हुए हैं इसका फायदा हमें आने वाले चुनाव में भी मिलेगा और सहकारिता मंडी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव जीतेगी
इस अवसर पर जनपद सदस्य कालू सिंह जी चौहान दीता कटारा राकेश गुडिया शंभू भाई बनी और कैलाश निनामा धतुरिया सरपंच गोदु भाई निनामा पिडडी सरपच दलसिंह निनामा धोलीखाली कालु भाई बनी गेंदालाल सिंगार बोलासा भाजपा के मंडल महामंत्री ओम प्रकाश जी राठौर उपसरपंच निर्मला जी पाटीदार कुलदीप लववंशी लाल चंद जी पाटीदार राकेश जी पाटीदार वरिष्ठ नेता धुलाजी निनामा कार्यक्रम के आयोजक दिनेश जी पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने किया आभार ग्राम पंचायत के सचिव गजेंद्र पाल सिंह राठौर ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!